फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Shiva devotees held a meeting at Modashram to discuss the disorder

Mahendragarh-Narnaul News: मोदाश्रम में शिवभक्तों ने बैठक कर अव्यवस्था को लेकर किया मंथन

Tue, 16 Apr 2024 03:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 16 Apr 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Shiva devotees held a meeting at Modashram to discuss the disorder
फोटो संख्या:56- मोदाश्रम मंदिर में बैठक करते ​शिवभक्त--स्रोत--स्वयं
महेंद्रगढ़। मोदाश्रम मंदिर में शिवभक्तों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मोदाश्रम में व्यापक अव्यवस्था जैसे पानी की व्यवस्था, साफ-सफाई, फाइवर टीन शेड का क्षतिग्रस्त व्यवस्था, मंदिर की छत का टपकना आदि समस्याओं के बारे में चर्चा कि गई।
विज्ञापन

शिवभक्तों ने इन समस्याओं को लेकर कार्यकारी अध्यक्ष को दूरभाष के माध्यम से बताया तो उनके द्वारा पल्ला झाड़ते हुए कहा गया कि प्रधान बन के ठीक करवाओ। इसके उपरांत सभी उपस्थित शिव भक्तों ने निर्णय लिया कि मोदाश्रम मंदिर की उचित देखरेख के लिए पूरे शहर की तत्काल बैठक बुलाकर प्रधान का चुनाव किया जाए। पिछले लगभग दो साल से उनको प्रधान पद चुनने का जिम्मा सौंपा गया था, लेकिन उन्होंने अभी तक प्रधान नहीं चुना।
विज्ञापन

बैठक में ब्राह्मण सभा पूर्व अध्यक्ष राजेश दिवान, पूर्व पार्षद कृष्ण शर्मा, नरेंद्र जोशी, देवेंद्र दिवान, जितेंद्र वशिष्ठ, पूर्व पार्षद अमित मिश्रा, मनोहर लाल, सतीश सैनी, शिव कुमार, छाजु राम सैनी, विकास सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed