{"_id":"63886a23401ce771566493d1","slug":"sewerage-cleaning-foreman-of-public-health-department-assaulted-in-mahendragarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh: पार्षद के पति ने जनस्वास्थ्य विभाग के फोरमैन को मारा थप्पड़, कर्मचारियों ने की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh: पार्षद के पति ने जनस्वास्थ्य विभाग के फोरमैन को मारा थप्पड़, कर्मचारियों ने की कार्रवाई की मांग
Thu, 01 Dec 2022 02:30 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 01 Dec 2022 02:30 PM IST
सार
गुरुवार को सीवरेज जाम की एक समस्या को लेकर फोरमैन और पार्षद पति के बीच फोन पर कहासुनी हुई थी। इसके बाद सिनेमा रोड स्थित एक दुकान के आगे नगरपालिका के प्रधान और अन्य पार्षदों की उपस्थिति में ही पार्षद पति ने फोरमैन को थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन
मौके पर जमा लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महेंद्रगढ़ में जन स्वास्थ्य विभाग के सीवरेज सफाई फोरमैन के साथ एक पार्षद के पति ने मारपीट की। फोरमैन ने विभाग के कार्यकारी अभियंता को शिकायत देकर पार्षद पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
गुरुवार को सीवरेज जाम की एक समस्या को लेकर फोरमैन और पार्षद पति के बीच फोन पर कहासुनी हुई थी। इसके बाद सिनेमा रोड स्थित एक दुकान के आगे नगरपालिका के प्रधान और अन्य पार्षदों की उपस्थिति में ही पार्षद पति ने फोरमैन को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद वह नीचे गिर गया और उसके मुंह से खून आने लगा। अन्य पार्षदों व विभाग के कर्मचारियों द्वारा घायल फोरमैन को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कर्मचारी को उपचार दिया गया।
विज्ञापन
साथी कर्मचारी के साथ मारपीट की सूचना पाकर विभाग के सभी कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों को सूचना के बाद मौके पर कार्यकारी अभियंता प्रदीप कुमार, जेई दीपचंद व अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। कर्मचारियों का कहना है कि पार्षद पति द्वारा इससे पहले भी दो बार सफाई कर्मचारियों के साथ मारपीट की जा चुकी है।
विज्ञापन