फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sewage Overflowing for Three Days; No Resolution Despite Complaints

Mahendragarh-Narnaul News: तीन दिन से सीवरेज ओवरफ्लो, शिकायतों के बावजूद नहीं हुआ समाधान

Thu, 23 Apr 2026 10:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Sewage Overflowing for Three Days; No Resolution Despite Complaints
फोटो संख्या:73- मोहल्ला महायचान में सीवरेज ओवरफ्लो होने से सड़क पर भरा गंदा पानी--संवाद
महेंद्रगढ़। मोहल्ला महायचान में पिछले तीन दिन से सीवरेज ओवरफ्लो होने से पानी सड़कों पर आ गया। इससे मोहल्लावासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को इस समस्या को कई बार लिखित और मौखिक रूप से अवगत करवा चुके हैं लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई।
विज्ञापन

मोहल्लावासी ने बताया कि उनका मोहल्ला नीचे पड़ता है। दूसरी सीवरेज लाइन भी कुछ इस प्रकार से बिछाई हुई है कि वाल्मीकि, खटीकान और धानकान मोहल्ले के सीवर का पानी उनके मोहल्ले में आता है। इस कारण सीवरेज ओवरफ्लो हो जाता है। कई दिनों तक सीवर की सफाई भी नहीं होती।
विज्ञापन

मोहल्ले में मक्खी मच्छर पैदा हो रहे है। उन्होंने बताया कि बारिश में तो घुटनों तक पानी भर जाता है। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से पानी की निकासी के लिए पार्क में पनडुब्बी मोटर लगा रखी है लेकिन वह भी खराब पड़ी है। कर्मचारी आकर सिर्फ खानापूर्ति करके चले जाते हैं। समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------

पिछले तीन दिन से मोहल्ला महायचान में सीवरेज ओवरफ्लो होने से आमजन को परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़कों पर गंदा पानी भरने से दिनभर बदबू आती रहती है। बीमारी होने का खतरा बना रहता है।
-संदीप कुमार, मोहल्ला महायचान
--------------
सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या को लेकर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को कई बार मौखिक रूप से शिकायत कर चुके हैं। कर्मचारी आते हैं और कोई समाधान नहीं होता।
-प्रवीन, मोहल्ला महायचान
-------------------
वर्जन
मोहल्ला महायचान में सीवरेज ओवरफ्लो की बार-बार शिकायत मिल रही थी। शिकायत के आधार पर वह खुद मौके पर जाकर निरीक्षण कर चुके हैं। सीवरेज सफाई के लिए एस्टीमेट उच्च अधिकारियों को भेजा गया है। जब तक एस्टीमेट को अनुमति नहीं मिल जाती, तब तक कर्मचारियों को भेजकर सफाई करवा दी जाएगी।

-सतीश, जेई, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:73- मोहल्ला महायचान में सीवरेज ओवरफ्लो होने से सड़क पर भरा गंदा पानी--संवाद

फोटो संख्या:73- मोहल्ला महायचान में सीवरेज ओवरफ्लो होने से सड़क पर भरा गंदा पानी--संवाद

फोटो संख्या:73- मोहल्ला महायचान में सीवरेज ओवरफ्लो होने से सड़क पर भरा गंदा पानी--संवाद

फोटो संख्या:73- मोहल्ला महायचान में सीवरेज ओवरफ्लो होने से सड़क पर भरा गंदा पानी--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article