{"_id":"65edf6a57383dc8f630e5497","slug":"seven-unpaved-roads-worth-rs-85-crore-to-16-kilometers-will-be-paved-narnol-news-c-203-1-sroh1010-108007-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 8.5 करोड़ से 16 किलोमीटर के सात कच्चे रास्ते होंगे पक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 8.5 करोड़ से 16 किलोमीटर के सात कच्चे रास्ते होंगे पक्के
Sun, 10 Mar 2024 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 10 Mar 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। प्रदेश सरकार की ओर से महेंद्रगढ़ व सतनाली खंड के सात ग्रामीण कच्चे रास्तों के पक्के निर्माण की स्वीकृति दे दी गई है। साथ कुल 16 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 8.5 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। दोनों ही खंडों के गांव व ढाणियों को जोड़ने वाले रास्तों को पक्का किया जाएगा।
विकास एवं निगरानी समिति सदस्य संदीप मालड़ा ने बताया कि हरियाणा सरकार की योजना के तहत गांवों के सभी पांच करम के कच्चे रास्तों को पक्का किया जाना है। महेंद्रगढ़ एवं सतनाली दोनों खंडों के यह रास्ते पक्के होने के बाद करीब 20 गांवों की आबादी को लाभ मिलेगा। इन रास्तों की कुल लंबाई लगभग 16 किलोमीटर है। हाल ही में दोनों ही खंडों की ग्राम पंचायतों की ओर से पांच करम के रास्तों को पक्का कराने के लिए प्रस्ताव भेजे गए थे। इनमें से सात को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। जल्द ही शेष रास्तों को पक्का कराने के लिए स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
इन ग्रामीणों रास्तों को किया जाएगा पक्का
महेंद्रगढ़ खंड के गांव बवानिया सड़क से गांव मेघनवास ओमप्रकाश के घर कुल 920 मीटर सड़क के निर्माण पर 48 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं गांव बास से खुड़ाना पीडब्ल्यूडी रोड कुल 2.25 किलोमीटर निर्माण के लिए 1.04 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इसके अलावा गांव झगड़ौली से झूक तक कुल 3.07 किलोमीटर लंबाई में 1.7 करोड़ की लागत आएगी। सतनाली खंड के गांव सोहड़ी से जड़वा पीडब्लूडी रोड 2.83 किलोमीटर के नव निर्माण पर 1.68 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सतनाली से गांव पथरवा तक लगभग 1.87 किलोमीटर लंबाई में नई सड़क बनाने के लिए 84.15 लाख रुपये का बजट तय किया गया है। वहीं ढाणी भालौठिया से गांव बासडी तक 2 किलोमीटर नव निर्माण पर 1 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की ओर से दो चरण की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। प्रथम चरण में इन कच्चे रास्तों को पक्का करने तथा द्वितीय चरण में अनुमानित बजट को स्वीकृति दी जा चुकी है। अब अंतिम एस्टीमेट बनाकर भेजा जाएगा। आगामी तीन माह में सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
-आशुतोष, कनिष्ठ अभियंता मार्केटिंग बोर्ड