फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Seven dengue cases so far, yet the city awaits spraying.

Mahendragarh-Narnaul News: अब तक डेंगू के सात केस, फिर भी शहर में छिड़काव का इंतजार

Sun, 23 Aug 2026 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Seven dengue cases so far, yet the city awaits spraying.
नारनौल। मानसून के दौरान मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिले में अब तक डेंगू के 7 मरीज मिल चुके हैं। इसके बावजूद नगर परिषद की ओर से अभी तक मच्छरों से बचाव के लिए दवा का छिड़काव शुरू नहीं किया गया है। पिछले साल भी केवल उन्हीं इलाकों में दवा का छिड़काव हुआ था जहां डेंगू या मलेरिया के मरीज मिले थे। पिछले साल के मुकाबले इस बार स्थिति बेहतर है। वर्ष 2025 में जिले में डेंगू के 57 मामले सामने आए थे। इनमें ज्यादातर मरीज अगस्त के अंत और सितंबर में मिले थे। मानसून को देखते हुए नगर परिषद को करीब एक माह पहले दवा के छिड़काव के लिए दो नई मशीनें मिली थीं। मशीनों की जांच नहीं होने के कारण अब तक छिड़काव शुरू नहीं हो सका। इससे मच्छरों का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद के जेई विकास शर्मा ने बताया कि अब दोनों मशीनों की जांच पूरी हो चुकी है और अब शहर में छिड़काव कराएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed