{"_id":"4fdd78a1322a95cff8b68304cf005d45","slug":"setup-box-problam-for-custmers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेटअप बॉक्स लगवाने में हो रही जेब ढीली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेटअप बॉक्स लगवाने में हो रही जेब ढीली
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Sun, 03 Jan 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केबल टीवी के लिए सेटअप बॉक्स लगाना अनिवार्य होने के बाद केबल संचालक उपभोक्ताओं की जेब ढीली करने में जुट गए हैं। सेटअप बॉक्स लगाने के लिए किसी से 1500 तो किसी से 2000 रुपये की वसूली की जा रही है। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी है।
विज्ञापन
बता दें कि शहर के करीब 15000 उपभोक्ताओं के अलावा आसपास के गांवों के करीब 10 हजार उपभोक्ताओं के यहां केबल कनेक्शन लगा हुआ है। ये उपभोक्ता केबल संचालकों को हर माह 100 से 150 रुपये किराया देते थे, मगर अब ट्राई के नए नियमों के अनुसार प्रत्येक उपभोक्ता को सेटअप बाक्स लगाना अनिवार्य कर दिया है। जिसके कारण 01 जनवरी से ही उपभोक्ताओं के टीवी बंद पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
इसका फायदा केबल संचालक उठा रहे हैं। शहर व आसपास के गांवों में एक ही केबल नेटवर्क संचालक होने के कारण नेटवर्क संचालक मनमानी कर रहा है। नेटवर्क संचालक द्वारा उपभोक्ताओं से अब सेटअप बाक्स लगाने के नाम पर 1500 से 2000 रुपये वसूल किए जा रहे हैं, जबकि रेवाड़ी व गुडग़ांव जैसे शहरों में विभिन्न केबल नेटवर्क संचालकों द्वारा इसके 700 से 1000 रुपये तक वसूले गए हैं। यही नहीं केबल नेटवर्क संचालक ने इसका किराया 200 रुपये प्रतिमाह रखा है, जबकि रेवाड़ी में 100 से 150 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से किराया लिया जा रहा है।
विज्ञापन
बाजार में है 700 रुपये का सेटअप बाक्स
केबल नेटवर्क संचालक जो सेटअप बाक्स लगा रहे हैं, उसकी कीमत बाजार में महज 700 रुपये है, जबकि ये लोग उपभोक्ताओं से 1500 से 2000 रुपये तक वसूल रहे हैं।
करोड़ों रुपये की हो जाएगी कमाई
शहर व आसपास केबल नेटवर्क उपभोक्ताओं की संख्या लगाई जाए तो यह 25 हजार के लगभग होगी। ऐसे में एक उपभोक्ता से 1500 रुपये वसूल करने पर यह कुल राशि तीन करोड़ 75 लाख रुपये बनती है। इनमें से यदि आधी राशि भी बचत की है तो केबल नेटवर्क संचालक डेढ़ करोड़ रुपये सेटअप बाक्स लगाने से कमा जाएगा। जिसका सारा भार उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है।
नहीं चल रहे टीवी, अवकाश में बच्चे परेशान
सेटअप बाक्स न लगने से टीवी नहीं चल रहे। जिसके कारण सबसे ज्यादा परेशान बच्चे हैं। बड़े बुजुर्ग तो काम में व्यस्त रहने के कारण टाइम पास कर रहे हैं, जबकि बच्चे शीतकालीन अवकाश में घर बैठे बोर हो रहे हैं।
शहर में बांटे गए हैं एरिया, दूसरा नहीं लगा सकता बाक्स
केबल नेटवर्क संचालक ने पूरे जिले को एरिया में बांटा हुआ है। जिसके हिसाब से ठेका दिया गया है, यदि कोई पुरानी सराय में सेटअप बाक्स लगा रहा है तो वह नई मंडी में नहीं लगा सकता। इसके कारण हर जगह उपभोक्ताओं से अलग-अलग दाम भी वसूले जा रहे हैं।