फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sehlang's daughter Alka becomes overall topper in MD

Mahendragarh-Narnaul News: एमडी में सेहलंग की बेटी अलका बनीं ओवरऑल टॉपर

Tue, 28 Apr 2026 11:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 28 Apr 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Sehlang's daughter Alka becomes overall topper in MD
फोटो संख्या:61 डॉ. अलका यादव को गोल्ड मेडल प्रदान करते संस्थान सदस्य। विज्ञ​प्ति
कनीना। चिकित्सा एवं पोषण शिक्षा के क्षेत्र में सेहलंग गांव की बेटी डॉ. अलका यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने एमडी न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स बैच 2021 में ओवरऑल टॉपर बनी और स्वर्णपदक हासिल किया।
विज्ञापन



इस उपलब्धि के साथ ही डॉ. अलका यादव ने इससे पहले वर्ष 2015 में भी उन्होंने बैचलर ऑफ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंसेज (बीएनवाईएस) बैच में गोल्ड मेडल प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था।
विज्ञापन

अब एक बार फिर एमडी में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और समर्पण का प्रमाण दिया है। डॉ. अलका की यह सफलता एक लंबे संघर्ष, निरंतर परिश्रम और दृढ़ संकल्प का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें यह सम्मान शैक्षणिक उत्कृष्टता और परीक्षा में शानदार प्रदर्शन के आधार पर प्रदान किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। डॉ. अलका यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुओं, पिता प्रकाश आर्य, ससुर डॉ. एसपी यादव व पूरे परिवार को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed