फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   secratray in reeliv, chairparsn has called meeting

सचिव को रिलीव कर नपा चेयरपर्सन ने 13 जनवरी को बुलाई बैठक

Thu, 09 Jan 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
secratray in reeliv, chairparsn has called meeting
सदन की बैठक को स्थगित करने के बाद नगर पालिका चेयरपर्सन ने बुधवार को सचिव नवल किशोर शर्मा को रिलीव कर दिया। देर शाम चेयरपर्सन ने स्थगित बैठक को 13 जनवरी को बुलाने का निर्देश दिया। पहले जारी किए गए एजेंडे पर ही बैठक होगी। चेयरपर्सन ने सचिव को मंगलवार को नोटिस जारी कर 11 सवालों पर जवाब मांगा था। फिलहाल नगर पालिका में एमई, सचिव के पद खाली हो गए हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका सदन की मंगलवार को आम बैठक थी। सचिव नवल किशोर ने चेयरपर्सन रीना गर्ग के आदेश पर एजेंडा जारी किया था। एजेंडें की प्रति नपा सचिव ने पार्षद अमित मिश्रा, कमलेश तायल, नरेंद्र खन्ना तथा सुरेंद्र बंटी को नहीं भेजा गया था। जिसके बाद तीन पार्षदों अमित मिश्रा, कमलेश तायल, नरेंद्र खन्ना ने संयुक्त रूप से 3 जनवरी को महेंद्रगढ़ कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसमें कहा कि उनको बैठक में शामिल होने की अनुमति दी जाए या बैठक को स्थगित किया जाए। जिसकी सुनवाई 7 जनवरी को हुई। इसी बीच डीसी की ओर से जारी लेटर के आधार पर तीनों पार्षद नपा की बैठक में शामिल होने पहुुंच गए। इन तीन पार्षदों के बैठक में शामिल होने पर नपा चेयरपर्सन रीना गर्ग ने मीटिंग को स्थगित कर दिया था। जिसके बाद नपा चेयरपर्सन रीना गर्ग ने सचिव को नोटिस जारी कर 11 सवालों का जवाब मांगा। बुधवार को नगर पालिका चेयरपर्सन ने सचिव नवल किशोर शर्मा को रिलीव कर दिया। नपा सचिव को रिलिव करते हुए चेयरपर्सन ने कहा कि उनकी डेपुटेशन 31 दिसंबर 2019 तक थी। ऐसे में प्रधान सचिव के आदेशों की पालना करते हुए उनको रिलीव किया गया है। चेयरपर्सन रीना गर्ग ने कहा कि सदन की स्थगित की गई बैठक अब 13 जनवरी को होगी। बैठक के लिए एजेंडा पहले ही जारी हो चुका है। स्थगित की गई बैठक को बुलाने के लिए 7 दिन पहले नोटिस देना जरूरी नहीं है। उन्होंने कहा कि डीसी से अनुरोध कर सचिव का कार्यभार लेखाकार को देने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन

किसी मुद्दे पर नहीं हो सकी थी चर्चा
नगर पालिका की करीब पांच महीने बाद 7 जनवरी को बैठक बुलाई गई थी।जिसके लिए जारी किए गए एजेंडे में 11 प्रस्ताव शामिल किए गए थे। बैठक शुरू होने से पहले ही स्थगित हो गई। जिस कारण किसी भी प्रस्ताव पर चर्चा नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवल किशोर 31 दिसंबर तक नगर पालिका में सचिव के पद पर डेपुट थे। नियमानुसार उन्हें स्वयं ही 1 दिसंबर को रिलिव हो जाना चाहिए था। जब वो रिलिव नहीं हुए तो बुधवार को प्रधान सचिव के आदेशों की पालना करते हुए उनको रिलिव किया है। मंगलवार की बैठक का रिलिव करने से कोई लेना देना नहीं हैं। सदन की बैठक 13 जनवरी को होगी।
- रीना गर्ग, नपा चेयरपर्सन, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed