फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Scorpio car collided with divider in Narnaul: overturned twice, driver died and 2 injured

नारनौल में स्कॉर्पियों गाड़ी डिवाइडर से टकराई: दो बार पलटी, चालक की मौत व 2 घायल, रेवाड़ी का रहने वाला था मृतक

Tue, 01 Jul 2025 01:54 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 01 Jul 2025 01:54 PM IST
सार

रेवाड़ी शहर के मोहल्ला गुजरवाड़ा निवासी सुमित 27 वर्षीय अपने साथी कुलदीप व यश के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर रेवाड़ी से राजस्थान की ओर किसी कार्य से जा रहे थे।

विज्ञापन
Scorpio car collided with divider in Narnaul: overturned twice, driver died and 2 injured
मौके की तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

नारनौल-रेवाड़ी नेशनल हाइवे पर मंगलवार सुबह गांव सुरजापुर के समीप स्कॉर्पियो गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से डिवाइडर से टकरा गई। जिससे एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 व एंबुलेंस की सहायता से घायलों को अटेली की सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने चालक सुमित को मृत घोषित कर दिया तथा घायलों को उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार रेवाड़ी शहर के मोहल्ला गुजरवाड़ा निवासी सुमित 27 वर्षीय अपने साथी कुलदीप व यश के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर रेवाड़ी से राजस्थान की ओर किसी कार्य से जा रहे थे। इस दौरान गांव सुरजापुर के समीप सड़क मार्ग पर पानी का जमावड़ा होने के कारण उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। जिसके कारण गाड़ी डिवाइडर से टकराते हुए दो बार पलटी खा गई। इस घटना में तीनों युवक घायल हो गए थे।
विज्ञापन


घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस की सहायता से अटेली की सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने चालक सुमित को मृत घोषित कर दिया तथा कुलदीप व यश को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव का नारनौल सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया तथा आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed