फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   school bus, electronic pole, narnaul, mahendrgarh, haryana

स्कूल बस पर गिरा बिजली का खंभा

Tue, 23 May 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 May 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
सतनाली मंडी। बिजली निगम की लापरवाही के चलते कस्बे में आज बड़ा हादसा होते-होते बच गया। कस्बे के मुख्य चौक पर आज दोपहर करीब दो बजे एक वाहन के तारों में उलझने से टूटकर नीचे झुका बिजली का खंभा बच्चों को छोड़ने जा रही एक निजी स्कूल की बस पर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई और खंभे की बिजली सप्लाई भी काटी हुई थी।
विज्ञापन


मुख्य बाजार में मैन चौक पर लगा बिजली का यह खंभा सुबह करीब सवा नौ बजे वहां से गुजर रहे एक वाहन में तार उलझने से टूटकर नीचे झुक गया था और बिजली निगम के कर्मचारियों ने इसको बदलने की बजाए संबंधित ट्रांसफार्मर की सप्लाई बंद कर खानापूर्ति कर दी। दोपहर दो बजे यह खंभा बच्चों को छोड़ने जा रही स्कूल बस पर गिर गया। निगम द्वारा बताया गया कि आरोपी वाहन चालक के खिलाफ खंभा क्षतिग्रस्त करने की पुलिस में शिकायत देने के बाद खंभे को बदलकर सप्लाई बहाल की जाएगी।
विज्ञापन


दूसरी ओर मुख्य बाजार की बिजली पूरे दिन गुल रहने से लाईन से जुड़े अनेक उपभोक्ताओं के कार्य बिजली नहीं होने से पूरी तरह बाधित रहे वहीं भीषण गर्मी में बिजली गुल रहने से संबंधित सैकड़ों कमर्शियल एवं घरेलू उपभोक्ता भारी परेशान रहे क्योंकि बाद दोपहर तक निगम के कर्मचारी क्षतिग्रस्त खंभे को ठीक करने नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में बिजली निगम के एसडीओ विजयपाल ने बताया कि खंभा तोड़कर निगम को नुकसान पहुंचाने के आरोप में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा कर क्षतिग्रस्त खंभे को बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी। दूसरी ओर निगम द्वारा दोपहर तीन बजे तक पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी गई थी। समाचार लिखे जाने तक क्षतिग्रस्त खंभे को बदलने के लिए कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed