फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   SC community's strike continues for not taking action

पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर अनुसूचित जाति समाज का धरना जारी

Tue, 28 Sep 2021 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
SC community's strike continues for not taking action
जिला सचिवालय में धरना देते अनुसूचित जाति सघर्ष समिति के लोग । - फोटो : Narnol
नारनौल। विभिन्न मामलों में पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने के खिलाफ सर्व अनुसूचित जाति संघर्ष समिति के तत्वावधान में लोगों को धरना लघु सचिवालय पार्क में मंगलवार को भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता समिति के प्रधान चंदन सिंह जालवान ने की। धरने का संचालन समिति के जिला महासचिव बिरदी चंद गोठवाल ने किया।
विज्ञापन

गोठवाल ने बताया कि कटकई की नाबालिग दोहती का कुछ युवकों द्वारा षड्यंत्र के तहत अपहरण करने के मामले में पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपियों व अन्य सहयोगियों को तत्काल गिरफ्तार करने का झूठा आश्वासन देकर गुमराह किया है। जो निंदनीय है। लाला राम ने बताया कि नांगल काठा की पीड़ित प्रियंका को चौकी इंचार्ज ने दूरभाष पर अपशब्दों का प्रयोग करते घर से घसीट कर ले जाने की धमकी दी। इस मामले में भी एसपी ने चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

चंदन सिंह ने बताया कि सभी संगीन मामलों में पुलिस अधीक्षक, उपायुक्त व सभी उच्चाधिकारियों को बार-बार स्मरण कराने व धरना प्रदर्शन के बावजूद आरोपियों को गिरफ्तार ना करना किसी बाहरी दबाव व सांठगांठ के साथ-साथ पुलिस की संदेहजनक कार्यशैली को उगागर करती है। कार्रवाई न होने से अनुसूचित जाति समाज में भारी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed