फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sarpanch should support police in maintaining peace: SP

शांति व्यवस्था में पुलिस का साथ दें सरपंच : एसपी

Fri, 24 Nov 2023 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 24 Nov 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Sarpanch should support police in maintaining peace: SP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। पुलिस अधीक्षक नितिश अग्रवाल ने अपने कार्यालय में गांवों के सरपंचों के साथ बैठक की। उन्होंने सरपंचों से क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का साथ देने की अपील की। उन्होंने क्षेत्र की समस्याएं भी सुनीं और उनको जल्दी दूर करने का आश्वासन दिया।

बैठक में एसपी ने कहा कि अपने क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करें, पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त अभियान में भाग लें। उन्होंने सरपंचों को निर्देश दिए कि अपने-अपने गांवों में नशा मुक्त अभियान चलाएं, खेल कूद प्रतियोगिताएं करवाएं। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताएं और उन्हें नशे से दूर रखें। एसपी ने बताया कि इसके लिए उन्होंने प्रत्येक गांव में कार्यक्रम आयोजित करवाने के लिए एक-एक एसपीओ को नियुक्त किया है और उनको संबंधित गांव में कार्यक्रम आयोजित कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नशे पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए सर्वप्रथम अभिभावकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। नशे से बच्चों को दूर रखने के लिए नशा मुक्त अभियान को अपने घर से शुरू करें। उन्होंने सरपंचों से आह्वान किया कि अभिभावक अपने बच्चे की दिनचर्या और व्यवहार में आने वाले बदलावों पर भी नजर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed