{"_id":"6ade435ec2db9b8f050a144d","slug":"sanghs-route-march-held-in-mandi-ateli-narnol-news-c-196-1-nnl1003-147084-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मंडी अटेली में निकला संघ का पथ संचलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मंडी अटेली में निकला संघ का पथ संचलन
विज्ञापन
फोटो नंबर-25अटेली मंडी में आयोजित पथ संचलन में भाग लेते स्वयं सेवक। संवाद
मंडी अटेली। विजयादशमी उत्सव के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से मंडी अटेली खंड में पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें करीब 150 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों ने अनुशासन और एकजुटता का परिचय दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत राधा-कृष्ण मंदिर से हुई। यहां से पथ संचलन मंडी अटेली के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए वापस मंदिर पहुंचा, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान स्वयंसेवक निर्धारित गणवेश में कदमताल करते हुए आगे बढ़े।
कार्यक्रम में पूर्व सैनिक कैप्टन श्रीकृष्ण तोबड़ा अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सुभाष, सह विभाग कार्यवाह भिवानी ने मुख्य वक्ता के रूप में विचार रखे। इसके अलावा हीरालाल, जिला कार्यवाह तथा हरिकिशन, अटेली खंड कार्यवाह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
वक्ताओं ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उद्देश्यों, सामाजिक कार्यों और समय-समय पर आयोजित की जाने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने समाज में संगठन, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
इस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। पथ संचलन के माध्यम से संगठन की एकजुटता और अनुशासन का संदेश दिया गया।