फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sangharsh Committee invited to participate in the movement

Mahendragarh-Narnaul News: संघर्ष कमेटी ने आंदोलन में भाग लेने का निमत्रंण दिया

Sun, 04 Aug 2024 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 04 Aug 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Sangharsh Committee invited to participate in the movement
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ में जिला मुख्यालय स्थापित कराने की मांग को लेकर संघर्ष कमेटी ने शनिवार को विभिन्न गांवों का दौरा कर आंदोलन में भाग लेने का निमत्रंण दिया। संघर्ष कमेटी ने शनिवार को गांव नांगल माला, मंढियाली, गुजरां की ढाणी, भालोठिया, नांवां, बासड़ी, जाट, बसई, बवाना, मालड़ा बास व मालड़ा सराय के ग्रामीणों को निमत्रंण दिया। जनसंपर्क अभियान के दौरान मंच संचालन समाजसेवी रामनिवास पाटोदा ने किया।
विज्ञापन

समाजसेवी बलवान फौजी ने कहा कि वह महेंद्रगढ़ में बड़ा आंदोलन कर मुख्यालय स्थापित करने की मांग उठाई जाएगी। महेंद्रगढ़ लघु सचिवालय में 10 अगस्त से 15 अगस्त तक इस मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। अगर फिर भी सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो मुख्यमंत्री के आवास पर धरना दिया जाएगा। जब तक जिला मुख्यालय नहीं मिल जाता संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर डॉ. धर्मवीर पायगा, ऑल इंडिया वेलफेयर एक्स सर्विसमैन संगठन के जिला प्रमुख सूबेदार अभय सिंह, जोगेंद्र मास्टर झूक, दीपक फौजी सुरजनवास, राहुल यादव धोली, इंजीनियर संदीप शास्त्री, संदीप झूक, राजकुमार, कर्मवीर, सुंदर बोहरा, आयुष राव सहित टीम के अनेक सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed