फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sangat reached Panipat to participate in the festival of lights

प्रकाशोत्सव में भाग लेने पानीपत पहुंची संगत

Sun, 24 Apr 2022 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Sangat reached Panipat to participate in the festival of lights
पानीपत में आयोजित गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाशोत्सव में भाग लेने पहुंची जिले की संगत ने श्रद्धा भाव से गुरुवाणी सुनी, लंगर छका तथा प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम स्थल पर लगी प्रदर्शनी में स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों ने गुरु नानक देव से लेकर बाबा बंदा बहादुर तक के इतिहास को देखा।
विज्ञापन

सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से लगाई गई इस प्रदर्शनी में सिख गुरुओं के त्याग व बलिदान से जुड़ी गाथा को 100 से अधिक डिस्प्ले पैनल के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। प्रकाशोत्सव कार्यक्रम स्थल पर लगी प्रर्दशनी में सन 1621 से लेकर 1675 तक गुरु नानक देव की पूरी प्रकाश यात्रा को दर्शाया गया था।
विज्ञापन

नारनौल महिला कॉलेज की छात्रा कोमल ने कहा कि सिख धर्म ने देश को महान गुरु दिए हैं जिन्होंने समाज में प्रेम, समता और भाईचारे की कड़ियों को मजबूत किया है। यहां आकर हमें ऐसे महान गुरुओं के बारे में जानने को मिला यह सरकार का बहुत ही अच्छा प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा आशा ने बताया कि गुरु का यह बलिदान केवल धर्म पालन के लिए नहीं अपितु समस्त मानवीय सांस्कृतिक विरासत की खातिर था। छात्रा सोनिया ने बताया कि प्रदेशवासियों का सौभाग्य है कि राज्य की धरा पर गुरु तेग बहादुर के पावन चरण कई बार पड़े। इस प्रदर्शनी में गुरु तेग बहादुर से जुड़ी सभी बातें बताई गई है। इस तरह की प्रदर्शनी से इतिहास की जानकारी लेने का मौका मिलता है। छात्रा अनीता ने बताया कि लोगों को गुरु तेग बहादुर के त्यागपूर्ण जीवन, कृत्यों और शिक्षाओं से अवगत करवाने के लिए इस तरह की प्रदर्शनी सहायक सिद्ध होती है। छात्रा आरती ने बताया हमें गुरु तेग बहादुर की शिक्षाओं का अनुपालन करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed