{"_id":"60f9c0f98ebc3e69824e3aac","slug":"samples-taken-from-stores-narnol-news-rtk61861806","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटेली में आधा दर्जन मिठाई व परचून की दुकानों से लिए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटेली में आधा दर्जन मिठाई व परचून की दुकानों से लिए सैंपल
विज्ञापन
अटेली में एक किराना की दुकान से सैंपल लेती खाद्य सुरक्षा टीम।
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा बंधन के पर्व के मध्यनजर खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने वीरवार को किराना व मिठाइयों की दुकानों पर छापामारी की। टीम ने कई दुकानों के अलग-अलग सामान के सैंपल लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. भंवर सिंह की देखरेख में टीम ने अटेली कस्बे में कई दुकानदार व मिठाईयों की दुकानों पर सैंपल लिए।
सैंपलिंग टीम जैसे ही अटेली पहुंची किराना व मिठाईयों की दुकानों में हड़कंप मच गया। देखते-देखते ही दुकानदारों ने दुकानों के शटर नीचे कर दिए। बाजार में परचूनी व मिठाईयों की दुकान बंद हो गई। हालांकि टीम ने पुराना बस स्टेंड स्थित दो दुकानों से बिस्कुट, हल्दी, धनिया, शक्कर, तेल, घी के अलावा काजू के सैंपल लिए। वहीं नया बस स्टेंड पर मिठाईयों की दुकान पर बर्फी व अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल लिए। अटेली में आधा दर्जन दुकानों के सैंपलिंग टीम ने लिए। छापामारी कार्यवाही की सूचना अन्य दुकानदारों को लगी तो बाजार में अधिकतर दुकानें बंद हो गई। जिससे टीम नारनौल के लिए निकल गई।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. भंवर सिंह ने कहा कि मिलावट का सामान किसी सूरत में बेचने नहीं दिया जाएगा। मिलावट की संभावना के चलते दुकानों पर सैंपल लिए गये है। सैंपल चंडीगढ़ भेजे जाएंगे। किसी सैैंपल में मिलावट मिलती है तो पांच लाख रुपये तक जुर्माना किया जाएगा। अगर दुकान में खाने-पीने का सामान दूषित पाया जाता है तो उस दुकानदार के खिलाफ जुर्माना अथवा सजा भी हो सकती है। उन्होंने ऐसे दुकानदारों से दुकान का रजिस्ट्रेशन करवाने की अपील की जिसने दुकान का रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है। उन्होंने बताया कि खुले में पड़ी मिठाईयां ऐसे दुकानदार बेचते है जिसका दुकान का रजिस्ट्रेशन ही नहीं होता है। ऐसी दुकानों से सामान न खरीदे। उन्होंने कहा कि सभी दुकानदार अपनी दुकान का रजिस्ट्रेशन करवा ले। बिना रजिस्ट्रेशन वाली दुकानों पर मामला दर्ज हो सकता है। मिलावटी सामान से लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।