फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   safai karmchari, strike, narnaul, mahendrgarh, haryana

मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल

Tue, 23 May 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 May 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को एक दिवसीय भूख हड़ताल रखी। इस दौरान संघ के जिला प्रधान पूर्णचंद्र जैदिया के नेतृत्व में 15 कर्मचारियों ने नगर परिषद के मुख्य गेट पर भूख हड़ताल पर बैठकर सरकार विरोधी नारे लगाए। प्रधान पूर्णचंद्र जैदिया ने कहा कि सरकार ने सातवें वेतन आयोग को नगर पालिका, नगर परिषद और नगर निगमों के कर्मचारियों को वंचित कर दिया है। सरकार चुनाव से पूर्व किए वायदे भूलकर आज सत्ता का सुख भोग रही है।
विज्ञापन


कर्मचारी दर-दर की ठोकर खाकर मजबूरन आंदोलन कर रहा है। आज पूरे प्रदेश में नगर पालिका कर्मचारी संघ अपनी जायज मांगों को लेकर कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठ संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार समय रहते कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया तो नगर पालिका कर्मचारी संघ सरकार से आरपार की लड़ाई करने के लिए मजबूर होंगे। वहीं 8 व 9 जून को पूरे प्रदेश में झाडू़ प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ विरोध जताया जाएगा। नप कर्मचारी संघ के कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने कहा कि समय रहते सरकार को कर्मचारियों की जायज मांगों को मान लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाली 11 जून को करनाल में राज्य स्तरीय आक्रोश रैली होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed