फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Safai Karamchari Sangh demonstrated by lifting the broom

Mahendragarh-Narnaul News: सफाई कर्मचारी संघ ने झाड़ू उठाकर किया प्रदर्शन

Sat, 02 Sep 2023 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 02 Sep 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Safai Karamchari Sangh demonstrated by lifting the broom
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते नगर पालिका सफाई कर्मचारी।
नारनौल/मंडी अटेली। नगर पालिका कर्मचारी संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर पालिका कर्मचारी संघ नारनौल के कर्मचारियों ने शहर में झाडू हाथों में लेकर प्रदर्शन किया। प्रधान सुरेश जैदिया, सचिव महावीर प्रसाद व राज्य कैशियर महेंद्र सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार ने अक्टूबर 2022 में विभिन्न मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन उसके बाद सरकार ने मांगों को पूरा नहीं किया है, जिसकी वजह से शुक्रवार को कर्मचारी संघ के सदस्यों ने शहर में प्रदर्शन कर विरोध जताया है।
विज्ञापन

वहीं अटेली नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ ने भी सरकार के खिलाफ झाड़ू उठाकर प्रदर्शन किया। इसके बाद कर्मचारियों ने नगर पालिका सचिव को प्रदेश सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा गया। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार सिर्फ झूठे आश्वासन दे रही है, अभी तक कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया है। अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। ज्ञापन में बताया कि 29 अक्टूबर 2022 व पांच अप्रैल 2023 के समझौते की मांगों को लागू किया जाए। सफाई, सीवर, फायर, वाटर सप्लाई, मैन पावर, एमई ब्रांच, सिविल वर्क, ऑफिस कार्यों में चल रही ठेका प्रथा को समाप्त किया जाए।
विज्ञापन

दैनिक वेतन भोगी, विभिन्न प्रकार के ठेका प्रथा में कार्यरत हकरन के कर्मचारियों व पार्ट-एक, पार्ट-दो, अनुबंधित आधार पर लगे सभी सफाई कर्मचारियों, सीवरमैनों, बेलदारों, मैशन, रोडमैट, माली, क्लर्क, ड्राइवर ट्यूबवेल हेल्पर व चालक, इलेक्ट्रीशियन जेई, सहायक सफाई निरीक्षक, सफाई निरीक्षक, चौकीदार, बिल डिस्ट्रीब्यूटर चपरासी, टिप्पर, ऑटो ड्राइवर व ग्रुप सी व ग्रुप डी के कर्मचारियों व दमकल गाड़ी के ड्राइवरों, फायर मैन व फायर ऑपरेटरों को किश्तों में पक्का करने की बजाय, पॉलिसी बनाई जाए और एक बार में स्थायी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed