फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rural sanitation workers took out a procession and submitted a memorandum to the MLA

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने जुलूस निकालकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

Sun, 27 Feb 2022 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Rural sanitation workers took out a procession and submitted a memorandum to the MLA
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण सफाई कर्मचारी । संवाद - फोटो : Narnol
ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने रविवार को अपनी मांगों को लेकर नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह को उनके निवास पर जाकर ज्ञापन सौंपा। इससे पहले ग्रामीण सफाई कर्मचारी विश्राम गृह के पास एकत्रित होकर शहर में जुलूस निकाला। वे जुलूस के रूप में विधायक के निवास पर पहुंचे।
विज्ञापन

ज्ञापन में सफाई कर्मचारियों ने सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, समान काम, समान वेतन देने, कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन 28 हजार रुपये देने, सफाई कर्मचारियों को सभी उपकरण देने, महिला कर्मचारियों को मातृत्व लाभ देने तथा पुरुष कर्मचारियों को चाइल्ड केयर लीव का लाभ देने की मांग की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष आरके नागर ने सरकार से निजीकरण व ठेका प्रथा पर रोक लगाने, कच्चे कर्मचारियों को समान काम समान वेतन देने, कच्चें कर्मचारियों के लिए पेंशन सुविधा लागू करने, सभी का ईपीएफओ व ईएसआई जमा है उनका आई कार्ड बनाने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 10 अप्रैल को हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच का राज्य स्तरीय सम्मेलन सोनीपत में होगा। इसमें ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों को शामिल होने का आह्वान किया। एडवोकेट सुभाष चंद्र ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा तथा श्रम कानूनों में बदलाव वापस लिया जाए। सरकार ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की मांगों सहित सभी कच्चे कर्मचारियों की मांगों को शीघ्र पूरा करें। इस दौरान प्रस्ताव रखा कि हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच की जिला इकाई की एक कमेटी बनाई जाए, जिसका महेंद्र सिंह प्रधान ने समर्थन किया। इसके बाद 11 सदस्यीय कमेटी एडवोकेट सुभाष चंद्र तथा प्रदेश अध्यक्ष आरके नगर की देखरेख में बनाई गई। प्रदर्शन में मिड-डे मील यूनियन से ममता, आशा कार्यकर्ता यूनियन से मंजू देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यूनियन से पुष्पा देवी, महावीर, टीनू, रमेश कुमार व सोमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed