फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rs 35 lakh cheated from five people by pretending to be a job

नौकरी का झांसा देकर पांच लोगों से ठगे 35 लाख रुपये

Sun, 21 Feb 2021 11:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Rs 35 lakh cheated from five people by pretending to be a job
सरकारी नौकरी का झांसा देकर एक युवक ने पांच लोगों से करीब 35 लाख रुपये ठग लिए। ठगी का शिकार होने पर पीड़ितों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस में दी शिकायत में नांगल सिरोही निवासी शेर सिंह ने बताया कि गांव रघुनाथपुरा निवासी सूरजभान ने अपने लड़के को नौकरी में लगवाने के लिए सात लाख रुपये में बातचीत कर रखी है। सूरजभान ने बताया कि सुरेंद्र सिंह शेखावत का आदमी दिल्ली में ऊंची पोस्ट पर बैठा हुआ है तथा 7 लाख रुपये एक बच्चे के लेकर नौकरी लगवाता है तथा 4 लाख रुपये एडवांस व 3 लाख रुपये नियुक्ति पत्र देने पर लेता है। पीड़ितों ने नौकरी के नाम पर दोषी सुरेंद्र सिंह को रुपये दे दिए। इसके बाद दोषी सुरेंद्र सिंह शेखावत उनके नियुक्ति पत्र आया जिन पर मोहर व हस्ताक्षर किए हुऐ थे, ओरिजनल बतलाते हुऐ उनको दे दिए और साथ में कहा कि जिस दिन ज्वाइनिंग होगी मैं खुद साथ चलूंगा, लेकिन दोषी सुरेंद्र ने पीड़ितों के फोन उठाने बंद कर दिए। ठगी का शिकार होने पर पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed