फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   rps school coach sajjan singh selected for referee in women kabaddi league dubai

Mahendragarh-Narnaul News: आरपीएस स्कूल के कोच सज्जन सिंह का महिला कबड्डी लीग दुबई में रेफरी के लिए चयन

Wed, 07 Jun 2023 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 07 Jun 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
rps school coach sajjan singh selected for referee in women kabaddi league dubai
फोटो संख्या:75-आरपीएस स्कूल में विद्यार्थी को सम्मानित करते स्टाफ सदस्य---संवाद
महेंद्रगढ़। आरपीएस विद्यालय खातोद के कबड्डी कोच सज्जन सिंह का दुबई में होने वाली महिला कबड्डी लीग में रेफरी के लिए चयन हुआ। सीईओ इंजीनियर मनीष राव, पूर्व प्राचार्या सविता यादव, डीन एलएन गौड़, उपप्रधानाचार्य दिनेश कुमार, सीनियर विंग हेड देवेंद्र पुनिया व सभी स्टाफ सदस्यों ने चयनित कबड्डी कोच सज्जन कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

खेल एचओडी राजकुमार यादव ने बताया कि आरपीएस विद्यालय के कबड्डी कोच सज्जन सिंह बहुत ही मेहनती व खेलों में विद्यार्थियों की रूचि बढ़ाने वाले कोच है। उन्होंने बताया कि पूरे भारत से सीकर राजस्थान में सभी कबड्डी कोच का एक शिविर आयोजित किया गया जिसमें विशेष प्रतिभावान व अनुभवी रेफरियों का चयन हुआ है जिसमें विद्यालय के बहुत ही अनुभवी कबड्डी कोच सज्जन सिंह का भी चयन हुआ। सज्जन सिंह कोच दुबई में महिला कबड्डी लीग में रेफरी पद के लिए चयन हुआ। यह हम सब के लिए बहुत ही गौरव की बात है। महिला कबड्डी लीग दुबई में 16 से 27 जून तक आयोजित की जाएगी। इसका प्रसारण दूरदर्शन डीडी स्पोर्ट्स पर लाइव रहेगा।
विज्ञापन

संस्था की चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव ने अनुभवी कबड्डी कोच सज्जन सिंह को बधाई देते हुए कहा कि रेफरी को सदा सच्चाई, ईमानदारी व अपने अनुभव के आधार पर सही फैसला देना चाहिए। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. किशोर तिवारी, जितेंद्र फौगाट, धर्मवीर सोनी, जगदीश, अमित, रविंद्र, राकेश, आकाश, सुनिता, कविता, तिलक, सुमित, प्रदीप, सुनिता, सुमन, संदीप, करतार सिंह, विक्रम ने प्रशिक्षक सज्जन कोच की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed