फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   RPS Narnaul Shines in Red Ribbon Quiz

Mahendragarh-Narnaul News: रेड रिबन क्विज में आरपीएस नारनौल का डंका

Wed, 07 Oct 2026 01:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
RPS Narnaul Shines in Red Ribbon Quiz
फोटो नंबर-02रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता के विजेता विद्या​र्थियों को पुरस्कृत करते अति​थि। स्रो
नारनौल। हरियाणा राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी और विद्यालय शिक्षा निदेशालय पंचकूला के संयुक्त तत्वावधान में किशोर शिक्षा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को बीआर पब्लिक स्कूल बाछौद में जिलास्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जिले के 25 स्कूलों में आरपीएस की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विश्वेश्वर कौशिक ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में स्वास्थ्य संबंधी विषयों को लेकर जागरूकता बढ़ती है। किशोरों को एचआईवी-एड्स, रक्तदान, टीबी, संतुलित आहार, मासिक धर्म स्वच्छता और किशोर स्वास्थ्य की सही जानकारी मिलती है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले चरण में 40 बहुविकल्पीय प्रश्नों की स्क्रीनिंग परीक्षा हुई। इसमें स्वास्थ्य, एचआईवी-एड्स, रक्तदान, टीबी तथा राज्य और राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीतियों से जुड़े सवाल पूछे गए। बेहतर प्रदर्शन करने वाली छह टीमों ने फाइनल राउंड में जगह बनाई। फाइनल में प्रश्नोत्तर, विजुअल, एक्टिविटी और रैपिड फायर राउंड हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएस नारनौल की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर तीन हजार रुपये का पुरस्कार जीता। बीआर पब्लिक स्कूल बाछौद की टीम दूसरे स्थान पर रही और उसे दो हजार रुपये मिले। यदुवंशी शिक्षा निकेतन नारनौल ने तीसरा स्थान प्राप्त कर एक हजार रुपये का पुरस्कार जीता। सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्रथम स्थान प्राप्त आरपीएस नारनौल की टीम 7 अक्तूबर को पीकेआर जैन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, अंबाला सिटी में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। इसके बाद प्रतियोगिता रीजनल और नेशनल स्तर पर होगी। कार्यक्रम में जिला विज्ञान विशेषज्ञ रविंद्र कुमार, क्विज मास्टर विजय सिंह सैनी, शशि कला, विक्रम सिंह सहित विभिन्न स्कूलों के शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed