फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Robbery at liquor shop at gunpoint, case registered

Mahendragarh-Narnaul News: शराब ठेके पर पिस्टल के बल पर लूट, केस दर्ज

Tue, 23 Apr 2024 05:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Robbery at liquor shop at gunpoint, case registered
नारनौल। बाछोद शराब के ठेके पर हथियार के बल पर लूटपाट का मामला सामने आया है। आरोपी दो बाइक पर सवार होकर आए थे। इनमें से दो युवकों के पास पिस्टल थी। आरोपी सेल्समैन की कनपटी पर पिस्टल लगाकर नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस शिकायत में उत्तर प्रदेश के गांव नग्ला भग्गु निवासी सुखदेव ने बताया कि वह बाछाेद एसएस वाइंस शराब ठेके पर 10 माह से सेल्समैन का कार्य कर रहा है। रविवार देर रात करीब 9.40 बजे वह ठेके पर था। इस दौरान दो बाइक पर चार युवक आए। उनमें से एक व्यक्ति ने बीयर मांगी। वह बीयर निकालने के लिए फ्रिज खोलने लगा तो चारों अंदर आ गए। इनमें से दो युवकों के पास पिस्टल थी। उन्होंने उस पर पिस्टल तान दी और कहने लगे की शोर मचाया तो जान से मार देंगे। उनमें से एक व्यक्ति ने ठेके के अंदर लगी डीवीआर को उखाड़ लिया व दूसरे व्यक्ति ने गल्ले में रखे 43,300 उठा लिए। उसके बाद उसके दोनों मोबाइल, डीवीआर और 43300 रुपये नकद लेकर बाइक पर बैठकर भाग गए। पुलिस ने सेल्समैन की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed