{"_id":"65e0c5c2ac866de820068d8f","slug":"roadways-union-will-agitate-if-ta-allowance-money-is-not-received-narnol-news-c-196-1-nnl1004-109862-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: टीए अलाउंस के रुपये नहीं मिलने पर रोडवेज यूनियन करेगी आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: टीए अलाउंस के रुपये नहीं मिलने पर रोडवेज यूनियन करेगी आंदोलन
Thu, 29 Feb 2024 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 29 Feb 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। रोडवेज कर्मचारी एक फिर आंदोलन की राह पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। अब 9 माह से टीए अलाउंस के रुपये नहीं मिलने से मार्च माह में आंदोलन कर सकते हैं। इसके लिए 20 दिन का समय दिया है। जिसको लेकर यूनियन की तरफ से रोडवेज महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंप गया है।
नारनौल डिपो प्रधान अनिल भीलवाड़ा ने बताया कि डेढ़ साल पहले कर्मचारियों की टीए अलाउंस डेढ़ करोड़ रुपए के लिए नारनौल डिपो सांझा मोर्चा ने आंदोलन किया था। जिसके बाद कर्मचारियों को डेढ़ करोड़ रुपए मिल गए थे। लेकिन अब एक बार फिर नारनौल डिपो सांझा मोर्चा अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है। उन्होंने बताया कि परिचालकों की तर्ज पर चालकों को भी ओवर टाइम दिया जाए। क्लर्क, चालक, परिचालक तथा वर्कशॉप के कर्मचारियों का वेतन महीने की एक तारीख को दिया जाए। 2016 के चालकों का वेतन महीने की 4 तारीख तक दिया जाए। ज्ञापन में रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा से नारनौल डिपो प्रधान अनिल भीलवाड़ा, देवव्रत सीहोर, श्रीभगवान, दयानंद, मिनिस्ट्रियल स्टाफ से प्रधान यजुवेंद्र क्लर्क, जितेंद्र स्याना, वीरेंद्र, नीरज, अजय, सुंदर बेवल, उदयवीर फौजी, दीपू, प्रीतम बागड़ी मौजूद रहे।