फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Roadways operator did not give tickets to passengers by taking fare, investigation team caught

रोडवेज परिचालक ने किराया लेकर यात्रियों को नहीं दिए टिकट, जांच टीम ने पकड़ा

Thu, 23 Dec 2021 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Roadways operator did not give tickets to passengers by taking fare, investigation team caught
रोडवेज बस के परिचालक ने 30 यात्रियों को बिना टिकट दिए यात्रा करवाकर परिवहन विभाग को हजारों रुपये का चूना लगाया, पर जांच टीम ने उसे पकड़ लिया। नारनौल रोडवेज महाप्रबंधक ने शहर थाना पुलिस में परिचालक के खिलाफ शिकायत दी है, जिसके आधार पर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रोडवेज महाप्रबंधक नवीन शर्मा ने बताया कि रोडवेज की बस 20 दिसंबर को महेंद्रगढ़ से कोटा जा रही थी। जिस पर नवीन कुमार परिचालक था। बस का मुख्यालय द्वारा गठित जांच टीम के निरीक्षक कृष्ण लाल, बलविंद्र सिंह, प्रताप सिंह और सोमनाथ ने रामपुरा बाईपास पर जांच की तो पाया गया कि परिचालक ने 30 यात्रियों से किराये के रूप में 6400 रुपये तो ले लिए मगर उनको टिकट नहीं दिए। इस प्रकार परिचालक ने सरकारी धनराशि का गबन कर रखा था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राज्य परिवहन द्वारा भिन्न-भिन्न मार्गों पर जिन बसों का संचालन किया जाता है वह पूरी तरह से बस पर कार्यरत चालक व परिचालक के सुपुर्द होती हैं। इसकी पूरी जिम्मेदारी चालक व परिचालक की होती है। मगर परिचालक ने यात्रियों को पैसे लेकर बदले में टिकट न देकर सरकारी धनराशि का गबन किया है। इसलिए उक्त परिचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। महाप्रबंधक की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने परिचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed