{"_id":"67ec2fa5a22569f83b0d06ed","slug":"roadways-employees-common-front-made-the-outline-of-the-strike-narnol-news-c-196-1-nnl1004-123008-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा ने बनाई हड़ताल की रूपरेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा ने बनाई हड़ताल की रूपरेखा
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा की बैठक सोमवार को डिपो कार्यालय में आयोजित हुई। इस दौरान महाप्रबंधक को चौबीस घंटे की भूख हड़ताल व परिवहन मंत्री को ज्ञापन देने के बारे में चर्चा हुई।
हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन सांझा मोर्चा के बैनर तले पूर्व में घोषित तीन अप्रैल से होने वाली 6 चरणों की भूख हड़ताल में बढ़ चढ़कर कर भाग लेने की अपील की। डिपो प्रधान सुरेश व पूर्व प्रधान हंसराज ने बताया कि रोडवेज विभाग ने 23 जून 2023 व 16 जुलाई 2024 की कर्मचारियों की अनेक मांगों पर सहमति जताई थी।
जिन्हें लागू करने का भरोसा दिया था। लेकिन सरकार ने उन मांगों पर अभी तक कोई विचार नहीं किया है। जिससे कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। मांग लागू करवाने के लिए सांझा मोर्चा के बैनर तले सभी डिपो में 6 चरणों में 3, 8, 16, 24 अप्रैल व 5 मई को भूख हड़ताल की जाएगी। जिसमें 3 अप्रैल को कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद, भिवानी व फरीदाबाद डिपो में 24 घंटे की भूख हड़ताल की जाएगी। इसी कड़ी में नारनौल डिपो में 16 अप्रैल को 24 घंटे की भूख हड़ताल की जाएगी। सांझा मोर्चा के सदस्य पूर्व प्रधान हंसराज यादव ने बताया कि कर्मचारियों की मांग हैं कि परिचालक, चालक की लिपिक के वेतनमान की वेतन विसंगति दूर करके पे ग्रेड बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
चालक व परिचालकों का ओवर टाइम, रात्रि ठहराव सीमित करने व चालक परिचालक, निरीक्षक उपनिरिक्षक कर्मशाला के कर्मचारियों के देय अर्जित अवकाश कटौती के जारी आदेश पत्र वापिस लिया जाए। संवाद