फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Roadways buses are being repaired and prepared to take them on the road.

रोडवेज की बसों को फिर से रिपेयर करके सड़क पर उतारने की तैयारी

Tue, 23 Nov 2021 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses are being repaired and prepared to take them on the road.
वर्कशॉप में खड़ी रोडवेज की बस । संवाद - फोटो : Narnol
बसों की कमी से यात्रा के दौरान परेशानी झेल रहे यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रोडवेज विभाग कंडम बसों को मोडिफाई करके फिर से उन्हें सड़क पर उतारने की कवायद में जुट गया है। सरकार द्वारा 10 साल तक बसों को चलाने का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद विभाग आठ साल बाद कंडम घोषित हो चुकी बसों की लिस्ट तैयार करने में जुट गया है। जिसके बाद उक्त बसों को एक बार फिर मोडिफाई करके सड़क पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रोडवेज की बसों को आठ साल पुरानी होने पर कंडम घोषित करने की नीति थी। नारनौल डिपो में पिछले कई सालों से कंडम घोषित होने वाली बसों की संख्या बढ़ती जा रही है। नई बसें मिलने में हो रही देरी के कारण बेड़े में बसों की कमी खल रही है। ऐसे में सरकार ने अब कंडम हो चुकी बसों को फिर से सड़क पर उतारने की तैयारी में है। संवाद
विज्ञापन

सात बसों को किया जा सकता है मोडिफाई
नारनौल डिपो की 29 बसों को कंडम घोषित किया जा चुका है। नए नियमों के तहत दिल्ली एनसीआर में होने की वजह से नारनौल बस डिपो में बसों को अब दस साल तक सड़क पर चलाया जा सकता है। इसके लिए चंडीगढ़ से सर्वे टीम दौरा कर चुकी है। जीएम सुरेंद्र यादव, नवीन कुमार, लेखा अधिकारी प्रेम सिंह के अलावा जीएम नवीन कुमार नारनौल व वर्कशॉप इंचार्ज कवर सिंह की टीम ने कंडम बसों की मरम्मत करवाकर फाइल चंडीगढ़ भेजी है, जिसमें सात बसों को चलाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमी की वजह से कई स्थानीय रूटों पर बसें नहीं
बसों के कंडम होने की वजह से डिपो में बसों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। मौजूदा समय में 70 से 80 बसें ही सड़क पर उतारी जा रही हैं। जिसकी वजह से कई स्थानीय रूटोें पर बसों का परिचालन बंद है। ऐसे में अगर सात बसों को वापस सड़क पर उतारा गया तो यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। खासकर ग्रामीण रूटों पर बस सेवाएं बेहतर हो पाएंगी ।

रणनीति तैयार की
नारनौल डिपों में 29 बस कंडम है जिसमें सात बसों को फिर मॉडिफाई करके यात्रियों की सुविधा के लिए सड़क पर उतारने की रणनीति तैयार की गई है। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए कारगर कदम उठाए जा रहे है। नवीन शर्मा जीएम रोडवेज डिपो नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed