{"_id":"61e6fbf48a03954e513e6461","slug":"roadways-bus-operators-will-now-get-e-ticketing-machine-narnol-news-rtk6360843114","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस के परिचालकों को अब मिलेगी ई टिकटिंग मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस के परिचालकों को अब मिलेगी ई टिकटिंग मशीन
विज्ञापन
रोडवेज डिपो नारनौल में खड़ी बसें । संवाद
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब हरियाणा रोडवेज बस परिचालक टिकट फाड़कर नहीं देंगे, बल्कि एक बटन दबाते ही टिकट बाहर आएगा। प्रदेश सरकार जल्द ही हरियाणा रोडवेज बसों में ई-टिकट की सुविधा देगी। सरकार की ओर से परिचालकों को ई-टिकट मशीन दी जाएगी। मशीन के अंदर पहले ही किराया तथा स्टेशन के नाम भरे होंगे। केवल परिचालक को गंतव्य का नाम लिखना होगा, उसके बाद इंटर मारते ही टिकट बाहर आ जाएगा। मशीन में डेबिट एवं क्रेडिट कार्ड स्वाइप करने का सिस्टम भी रहेगी। इससे यात्रियों को कैश लेकर जाने से भी निजात मिलेगी। वो अपने डेबिट कार्ड एवं क्रेडिट कार्ड से टिकट कटवा सकेंगे। यह सुविधा जिले के सभी रूटों पर चलने वाली 115 बसों में होगी। नारनौल डिपो की ओर से इसकी कार्रवाई शुरू की जा चुकी है। मंगलवार को रोडवेज का स्टाफ उच्च अधिकारियों के आदेश पर किराया सूची लेकर पंचकूला गया हुआ है।
बता दें कि रोडवेज कर्मचारी पिछले काफी समय से ई-टिकटिंग की सुविधा शुरू करने की मांग कर रहे थे। अब रोडवेज विभाग ने ई-टिकटिंग योजना पर संज्ञान लिया है। हरियाणा राज्य परिवहन के निदेशालय द्वारा ई-टिकटिंग मशीनों में किराया फीड करने के लिए 19 जनवरी को नारनौल डिपो के अधिकारियों को मुख्यालय बुलाया है। सीआई राजेश रोडवेज के रूटों की किराया लिस्ट लेकर बुधवार को डीजी रोडवेज कार्यालय जाएंगे। अन्य राज्यों में ई-टिकटिंग की सुविधा उपलब्ध है। लेकिन अब हरियाणा रोडवेज के परिचालकों को भी जल्द ही ई-टिकटिंग के लिए मशीनें उपलब्ध करवाई जाएगी।
विभाग ने रूटों की किराया सूची मंगवाई है, जिसमें नारनौल डिपो का नंबर 19 जनवरी को है। ई टिकटिंग मशीनों में किराया फीड करवाया जाएगा। परिचालकों को जल्द ही ई टिकटिंग मशीन मिलने की उम्मीद है। -राजेश, सीआई, रोडवेज डिपो नारनौल।
विज्ञापन
ई टिकटिंग मशीन अन्य प्रदेशों की रोडवेज में उपलब्ध हैं। अब हरियाणा रोडवेज में भी ई टिकटिं मशीन जल्द ही परिचालकों को मिलेगी। मशीनों में किराया होने से फर्जीवाड़ा बंद होगा। परिचालक कोरोना काल में संक्रमण से पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो नारनौल।