फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   roadways 18 employee only strike

रोडवेज के सिर्फ 18 कर्मी रहे हड़ताल पर, सेवाएं रहीं बहाल

Thu, 09 Jan 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
roadways 18 employee only strike
चितवन वाटिका में हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को संबोधित करते यूनियन नेता। - फोटो : Narnol
राष्ट्रव्यापी हड़ताल का जिले में रहा मिला जुला असर, नहीं प्रभावित हुई रोडवेज की बस सेवा
विज्ञापन

- जिले में करीब 11 फीसदी कर्मचारी रहे हड़ताल पर, लघु सचिवालय में आमदिनों की भाति हुए कार्य
फोटो-15, 16,18,21
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। विभिन्न कर्मचारी यूनियनों की बुधवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का जिले में मिला जुला असर रहा। हड़ताल के दौरान भी रोडवेज की बसें आम दिनों की तरह ही संचालित हुईं। इससे यात्रियों को राहत मिली। इसके अलावा बिजली, पानी और साफ-सफाई व्यवस्था पर भी कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा। जिले में करीब 10 से 11 फीसदी कर्मचारी हड़ताल पर रहे। हालांकि रोडवेज में 18 चालक-परिचालक हड़ताल पर रहे।
सर्व कर्मचारी संघ समेत अन्य यूनियनों के आह्वान पर कर्मचारी राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल रहे। रोडवेज यूनियन के प्रधान राजेश डांगी समेत अन्य कर्मचारी हड़ताल पर रहे। चालकों-परिचालकों की हड़ताल में शामिल होने की आशंका को देखते हुए जीएम रोडवेज राजीव नागपाल व पुलिस बल सुबह से ही बस स्टैंड मौजूद थी। हालांकि बसों के संचालन में यूनियन नेताओं ने विरोध नहीं किया।
विज्ञापन

जीएम राजीव नागपाल दिनभर वर्कशॉप में बैठकर बसों के संचालन पर नजर रखे थे। रोडवेज के अनुुसार 230 कंडक्टर में से नौ व 226 चालकों में से नौ काम पर नहीं आए। जीएम ने कहा कि पूरे दिन बसों का संचालक ठीक प्रकार से हुआ। दूसरी ओर चितवन वाटिका में सर्व कर्मचारी संघ विरोध पर धरना दिया। इसमें अन्य संगठनों ने कर्मचारी भी शामिल हुए। इसमें सूबे सिंह, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कौशल यादव, राजेश डांगी, छाजूराम रावत, सर्व कर्मचारी संघ के राज्य सचिव महेंद्र सिंह बोयत, सीटू जिला प्रधान रोहतास गोठवाल, सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला सचिव महेंद्र सिंह , सुभाष चन्द, बाल सेविका यूनियन के जिला प्रधान लक्ष्मी देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यूनियन कृष्णा देवी समेत अन्य यूनियनों के नेताओं ने केंद्र सरकार व राज्य सरकार की मजदूर व कर्मचारी विरोधी नीतियों का विरोध किया। राष्ट्र व्यापी हड़ताल के मुद्दे, रोडवेज, बिजली,शिक्षा, चिकित्सा, जनस्वास्थ्य समेत अन्य विभागों के कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-17
सफाई कर्मी भी हुुए शामिल
नारनौल। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन ने भी हड़ताल रखीद्घ कामरेड सुभाष चंद एडवोकेट ने बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन ने पहले पंचायत भवन नारनौल में इकठ्ठा हुए। सभा को कामरेड सुभाष चंद एडवोकेट ने संमबोधित करते हुए ग्रामीण सफाई कर्मचारी वर्ष 2008 में सरकार ने नियुक्ति की गई। लेकिन, सरकार हमें सरकारी कर्मचारी घोषित नहीं किया। न्यूनतम वेतन न दिया व पेंशन ओर भविष्य निधि लागू नहीं कर रही है। इसलिए हड़ताल करने को मजबूर होना पड़ा है। बाद में प्रदर्शन करते हुए चितवन वाटिका तक पहुंचे।
जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मी हुए शामिल
फोटो-19
बिजली कर्मी भी रहे हड़ताल पर-
नारनौल। डिप्लोमा इंजीनियरिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कार्य बहिष्कार किया। जिसमें बिजली विभाग बंटवारे व निवेश पर रोक, प्रमोशन कोटा व पुरानी पेंशन लागू करने जैसी मांगे हैं। प्रधान सत्यपाल व रमेश कुमार, गजराज यादव, अनिल कुमार, संजय कुमार व वेदप्रकाश शामिल थे।

फोटो-20
एलआईसी में कर्मी रहे हड़ताल पर
नारनौल। भारतीय जीवन बीमा निगम में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की एक दिन की हड़ताल रही। इसमें एलआईसी शाखा नारनौल का काम प्रभावित हुआ। हड़ताल की अध्यक्षता मदन सिंह ने की। रोहतक मंडल के संयुक्त सचिव वीर सिंह यादव ने कहा कि हड़ताल कई मुद्दों पर की गई है। इस हड़ताल में मांगेराम, नरेंद्र सिंह, रामदत्त, यशपाल, कर्मवीर, विष्णुदत्त व विजय सिंह समेत अन्य शामिल थे।
बाक्स-
हड़ताल के प्रभावित प्रमुख सरकारी विभाग
विभाग उपस्थित गैर हाजिर
जनस्वास्थ्य 452 86
बिजली निगम 1136 49
रोडवेज 617 18
सिंचाई 441 05
नप नारनौल 280 13
नपा नांगल चौधरी 39 25
नपा कनीना 43 00
नपा महेंद्रगढ़ 83 83
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed