फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   roadway bus in deepawali

महेंद्रगढ़ रोडवेज बस ने दिवाली पर यात्रियों के लिए बसें बढ़ाई

Thu, 04 Nov 2021 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
roadway bus in deepawali
महेंद्रगढ़ बस स्टैंड । - फोटो : Narnol
दीपावली पर्व पर यात्रियों को समय से उनके गंत्वय तक पहुंचाने के लिए महेंद्रगढ़ बस स्टैंड दिवाली के मौके पर ग्रामीण एवं अन्य मार्गों पर बसों का संचालन किया जाएगा। प्रत्येक रूट के लिए यहां बस सेवा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

वहीं पहली बार बस स्टैंड को भी दुल्हन की तरह सजाया गया है। इसके लिए कर्मचारियों ने दो दिन पूर्व तैयारियां शुरू कर दी थी। पर्व पर अधिकांश सरकारी कार्यालयों में भी जहां सफाई तक नहीं होती वहीं शहर के बस स्टैंड को विशेष रूप से लड़ियों एवं लाइटों से सजाया गया। कर्मचारियों ने सराहनीय कार्य कर सरकारी कार्यालयों एवं विभागों के प्रति कर्मचारियों की सोच को बदल दिया है। दीपावली पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए तीन से चार बसों को रिजर्व रखा गया है। दो दिन तक यात्रियों की संख्या के आधार पर ग्रामीण रूटों पर भी बसों का संचालन किया जाएगा। अड्डा इंचार्ज वेदप्रकाश ने बताया कि जहां आवश्यकता होगी वहां बसों के अतिरिक्त फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। दीपावली पर्व पर यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed