{"_id":"6a36d1cbb5f17ec9c902aef7","slug":"roads-in-mahendragarh-crumble-even-before-the-rains-residents-face-increased-hardship-narnol-news-c-203-1-mgh1006-127534-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में बारिश से पहले ही टूटी सड़कें, लोगों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में बारिश से पहले ही टूटी सड़कें, लोगों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
फोटो संख्या:53- गत दिनों हुई बारिश के दौरान गोशाला रोड गड्ढे में हुए जल भराव का पार करते वाहन च
महेंद्रगढ़। शहर में मानसून आने से पहले ही हल्की बारिश ने सड़कों की हालत उजागर कर दी है। जगह-जगह बने गड्ढों और उखड़ी हुई सड़कों ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अब वाहन चालकों को इन सड़कों पर बेहद सावधानी से चलना पड़ रहा है क्योंकि कभी भी हादसा हो सकता है।
शहर की गोशाला रोड की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। यहां सड़क की ऊपरी परत पूरी तरह उखड़ चुकी है जिससे दिनभर धूल उड़ती रहती है। आसपास रहने वाले लोग दिन में कई बार सफाई करने के बावजूद धूल से परेशान हैं।
हाल ही में हुई हल्की बारिश के बाद हालात और बिगड़ गए हैं। कई जगह गड्ढों में पानी भर गया जिससे दोपहिया वाहन फिसलने लगे और कुछ वाहन बीच रास्ते में बंद हो गए।
विज्ञापन
राव तुलाराम चौक से बालाजी चौक और मसानी चौक तक की सड़कें भी काफी खराब स्थिति में हैं। यहां आए दिन वाहन चालक संतुलन खोकर गिर जाते हैं और दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
डुलाना रोड भी लंबे समय से मरम्मत की राह देख रही है। इस मार्ग से रोज हजारों लोग गुजरते हैं लेकिन देखभाल न होने से सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। वहीं, ब्रह्मचारी रोड के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद काम शुरू नहीं हो पाया है। इस रास्ते से करीब दस हजार लोग रोजाना आते-जाते हैं।
-- -- -- --
कागजों तक सीमित रही मॉडल महेंद्रगढ़ योजना
नगर पालिका की ओर से शहर को मॉडल बनाने के लिए 100 करोड़ रुपये की योजना तैयार की गई। इसके बाद से नगर पालिका में न तो हाउस की बैठक सफल हुई और न ही बजट जारी हुआ। यह योजना अब भी कागजों में दबी हुई है। इसमें न तो नेता कुछ कर पा रहे हैं और न अधिकारी कुछ करने की सोच रहे हैं। शहर की सड़कों की हालत बद से बदत्तर हो चुकी है लेकिन किसी नुमाइंदे ने शहर के विकास पर ध्यान नहीं दिया।
-- -- -- -
- वर्जन:
सभी सड़कों के लिए बजट प्रस्ताव बनाकर जून के शुरुआत में ही सरकार के पास भेजा गया है। अब बजट की मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर शहर में सड़कों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।-रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका