फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Road in poor condition from the railway crossing to Masani Chowk.

Mahendragarh-Narnaul News: 300 मीटर सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे, राहगीर परेशान

Thu, 08 Oct 2026 02:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Road in poor condition from the railway crossing to Masani Chowk.
फोटो संख्या:55- रेलवे फाटक से  मसानी चौक तक जर्जर मार्ग से गुजरते वाहन--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर में रेलवे फाटक से मसानी चौक तक करीब 300 मीटर सड़क लंबे समय से बदहाल पड़ी है। सड़क की ऊपरी परत कई जगह से उखड़ चुकी है। मार्ग पर गड्ढे, रोड़े और बिखरे पत्थर होने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि करीब 300 मीटर के इस हिस्से में सड़क कम और रोड़े ज्यादा नजर आते हैं।
विज्ञापन

ललित जोशी, सांवत सैनी, घीसाराम सैनी और मनोज सैनी ने बताया कि यह मार्ग आसपास के 25 से अधिक गांवों के लिए महत्वपूर्ण है। ग्रामीण इसी रास्ते से महेंद्रगढ़ शहर के अलावा रेवाड़ी की ओर आवागमन करते हैं। रेवाड़ी जाने के लिए यह छोटा और सुविधाजनक मार्ग होने के कारण खराब सड़क के बावजूद रोजाना बड़ी संख्या में दोपहिया, कार और अन्य वाहन यहां से गुजरते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार सड़क की खराब हालत के कारण वाहनों को नुकसान पहुंच रहा है। कई जगह गड्ढों और पत्थरों के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ने का खतरा बना रहता है। रात के समय परेशानी और बढ़ जाती है, क्योंकि गड्ढे और रोड़े साफ दिखाई नहीं देते।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मपाल, लालचंद, सत्यवीर यादव और पवन यादव ने बताया कि ग्रामीणों को काम, खरीदारी, अस्पताल सहित अन्य जरूरी कार्यों के लिए इसी मार्ग से जाना पड़ता है। सड़क खराब होने से समय और वाहन रखरखाव का खर्च दोनों बढ़ रहे हैं। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।


----------
वर्जन:
नगर पालिका की ओर से अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में टेंडर प्रक्रिया पूरी करके एक महीने में इस 300 मीटर रोड का निर्माण करवा दिया जाएगा। इससे 25 से अधिक गांवों के ग्रामीणों और रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को राहत मिलेगी।-रमेश सैनी चेयरमैन, नगरपालिका महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:55- रेलवे फाटक से  मसानी चौक तक जर्जर मार्ग से गुजरते वाहन--संवाद

फोटो संख्या:55- रेलवे फाटक से  मसानी चौक तक जर्जर मार्ग से गुजरते वाहन--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article