फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Road Dug Up and Left Unfinished in Sheraguwadi; Residents Enduring a Hellish Existence for a Year

Mahendragarh-Narnaul News: शेरागुवाड़ी में सड़क खोदकर छोड़ी, सालभर से नरकीय जीवन जी रहे बाशिंदे

Thu, 19 Mar 2026 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Road Dug Up and Left Unfinished in Sheraguwadi; Residents Enduring a Hellish Existence for a Year
फोटो संख्या:64 गोपेश मेहता
महेंद्रगढ़। मोहल्ला शेरागुवाड़ी की मुख्य सड़क एक साल से बदहाली के आंसू रो रही है। विभाग की लापरवाही का आलम यह है कि एक साल पहले पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क को बीच से खोदा गया था लेकिन काम पूरा होने के बाद इसे दोबारा दुरुस्त करना नगर पालिका भूल गई।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ इस 100 मीटर की सड़क गड्ढे बने हुए हैं। शहर के प्रमुख मंदिर मोदाश्रम में लोग पूजा के लिए इसी मार्ग से गुजरते है। लोगों का कहना है कि एक साल से टूटी सड़क के निर्माण और मरम्मत की मांग लगातार उठाते आ रहे हैं लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

मोहल्लावासियों ने कई बार इस समस्या के बारे में नपा को मौखिक रूप से शिकायत दी है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। वहीं, पैदल चलने वालों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
खराब सड़क के कारण बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती है और बुजुर्गों के लिए तो यह रास्ता चलना तक मुश्किल हो रहा है। नपा को इस सड़क का निर्माण करवाना चाहिए ताकि लोगों को किसी प्रकार की समस्या न हो।-गोपेश मेहता, राहगीर
बॉक्स
टूटी सड़क के कारण दूसरे रास्ते का सहारा लेना पड़ रहा है। इस सड़क पर 50 से अधिक मकान है। लोग श्याम मंदिर में दर्शन करने के लिए आते है तब उनको इस गड्ढों से गुजरना पड़ रहा है।-पुरषोत्तम, मोहल्ला शेरागुवाड़ी

--------
- वर्जन:
शीघ्र टेंडर लगाकर इस सड़क का नव निर्माण कराया जाएगा। नगर पालिका की ओर से शहर में सड़कों के निर्माण का कार्य चल रहा है। इस सड़क को भी शीघ्र बनवा दिया जाएगा।-रमेश सैनी, प्रधान नगर पालिका महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:64 गोपेश मेहता

फोटो संख्या:64 गोपेश मेहता

फोटो संख्या:64 गोपेश मेहता

फोटो संख्या:64 गोपेश मेहता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed