{"_id":"a70a7ae62dff5eff157bd591674e2ecb","slug":"road-accident-hindi-news-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल
नारनौल/महेंद्रगढ़
Updated Wed, 26 Aug 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएवी स्कूल की बस मंगलवार दोपहर को छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। इस दौरान बाईपास पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 15 बच्चे घायल हो गए। जिनमें से दो बच्चों को ज्यादा चोटें आईं हैं। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां दो बच्चों को छोड़कर अन्य को उपचार के बाद छुट्टी दी गई।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर को स्कूल बस चालक बच्चों को लेकर निकला था। वह बाईपास पर ही पहुंचा था कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 15 बच्चों को मामूली चोटें आई। बस चालक भी चोटिल हो गया। बच्चों को तुरंत निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां से 13 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि दो बच्चों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
शीशा तोड़ निकाला बच्चों को
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस बाईपास पर करीब 200 मीटर ही चली थी कि सामने से एक वाहन ने बस को क्रॉस किया। ऐसे में स्कूल चालक ने बस सड़क से नीचे उतार दी। बस के वजन से सड़क किनारे डाली गई कच्ची मिट्टी दब गई और बस पलट कर नीचे खाई में जा गिरी। बस गिरते ही बच्चों ने अपने बचाव के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। यह नजारा देख पीछे चल रहे एक ड्राइवर ने अपने ट्रक को रोककर बच्चों को निकालने के लिए दौड़ पड़ा। उसने बस के पीछे का शीशा तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। शीशा तोड़ने से उसके हाथ में चोट भी लग गई।
विज्ञापन
कई बार यहां पलट चुके हैं ट्रक
बाइपास पर मिट्टी की भरत सही तरीके से नहीं की गई है। वहीं दूसरी ओर बाईपास काफी ऊंचा है और मिट्टी काफी नीचे है। इसलिए आए दिन बाईपास पर कोई न कोई ट्रक पलट जाता है।