फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   road accident

हादसे में गई जान

Sun, 21 Jun 2015 12:59 AM IST
Updated Sun, 21 Jun 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन

जिले के गांव कालबा के पास पिकअप वाहन ने बाइक सवार देवर-भाभी को टक्कर मार दी। नांगल चौधरी अस्पताल में चिकित्सकों ने देवर को मृत घोषित कर दिया जबकि महिला ने हायर सेंटर ले जाते हुए कोटपुतली के पास दम तोड़ दिया।  

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अलवर की बानसूर तहसील के गांव ढाणी बड़ा कुआं निवासी बनवारी शुक्रवार को अपनी भाभी रेणु के साथ बाइक पर नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव छापड़ा बीबीपुर में अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह गांव कालबा के पास एक ईंट भट्टे के पास ही पहुंचे थे कि सामने से तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन


दोनों को नांगल चौधरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने घायल बनवारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला रेणु को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। परिजन घायल महिला को जयपुर ले गए। अभी वह कोटपुतली के पास ही पहुंचे थे कि बीच रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस दोनों मृतकों के शव लेकर देर शाम सामान्य अस्पताल पहुंची। शनिवार को चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर मार भाग रहा था पिकअप चालक

पुलिस के मुताबिक बाइक को टक्कर मारने से पहले पिकअप गाड़ी ने गांव लूजोता में एक दुर्घटना को अंजाम दिया था। खुद को फंसता देख उसने लूजोता गांव से पिकअप को दौड़ाया। पिकअप को पकड़ने के लिए उसके पीछे दो बाइक लगी थीं। इसी चक्कर में अनियंत्रित और तेज रफ्तार पिकअप ने कालबा के पास बाइक को टक्कर मार दी। घटना से कुछ दूरी बाद ही पिकअप गाड़ी का टायर फट गया। इसी बीच गाड़ी में सवार तीन में से दो व्यक्ति भागने में सफल हो गए। वहीं एक  को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed