फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Retired employees will protest at the district level on July 15

Mahendragarh-Narnaul News: रिटायर्ड कर्मचारी 15 जुलाई को जिलास्तर पर करेंगे प्रदर्शन

Tue, 01 Jul 2025 11:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Retired employees will protest at the district level on July 15
फोटो 10रिटायर्ड कर्मचारी पेंशन वित्त विधेयक को लेकर बैठक करते।स्रोत प्रवक्ता
नारनौल। महेंद्रगढ़ में अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन की आम सभा आयोजित की गई। इसमें निर्धारित हुआ कि सभी सरकारी विभागों के रिटायर्ड कर्मचारी पेंशन वित्त विधेयक 2025 के विरोध में 15 जुलाई को जिलास्तर पर प्रदर्शन करेंगे। साथ ही 9 जुलाई को होने वाली देशव्यापी हड़ताल के समर्थन का भी एलान किया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान घनश्याम शर्मा ने की। वहीं संचालन जिला सचिव रोशन लाल निंबल ने किया। बैठक में राज्य प्रधान मास्टर वजीर सिंह, राज्य महासचिव रतन जिंदल और राज्य प्रदेश सचिव हीरालाल मामन राम, शेर सिंह, राम महल, राममेहर, मनोहर लाल आदि उपस्थित थे। धर्मपाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक के बाद धर्मपाल शर्मा ने बताया कि रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा महेंद्रगढ की इकाई ने राज्य प्रधान वजीर सिंह के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय राज्य सरकार पेंशन फेडरेशन का उपाध्यक्ष बनने पर महेंद्रगढ़ में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कार्यकारिणी ने राज्य प्रधान वजीर सिंह, राज्य सचिव रतन जिंदल को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। संगठन के राज्य प्रधान वजीर सिंह ने कहा कि पेंशन विधेयक को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
इसके तहत 31 दिसंबर 2025 तक रिटायर होने वाले कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग के मिलने वाले लाभों से वंचित कर दिया जाएगा। इसलिए इस विधेयक को वापस लेने तक मिलकर संघर्ष करेंगे। जिला प्रदर्शनों के बाद 17 सितंबर को दिल्ली में जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया जाएगा।
बैठक को राज्य महासचिव रतन जिंदल, राज्य प्रेस सचिव धर्मपाल शर्मा, जिला प्रधान घनश्याम शर्मा, महेन्द्र सिंह यादव खंड प्रधान महेंद्रगढ़, सुवालाल खंड प्रधान नारनौल, छोटेलाल यादव खंड प्रधान नांगल चोधरी, किरोड़ी सैनी, दुलीचंद शर्मा जिला प्रधान वरिष्ठ नागरिक संगठन, खंड प्रधान अटेली ने संबोधित किया।

जिला कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से शेरसिंह, ओमप्रकाश दायमा, पूर्व प्रधान पूर्णचन्द को जिला कार्यकारिणी का सलाहकार बनाया। बैठक में ताराचंद, बाबूलाल, रामस्वरूप, समर सिंह, बंसी सिंह आदि सैकड़ों रिटायर्ड कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed