फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Responsibility entrusted to Anganwadi workers regarding preparations for Karnal Rally and Maha Panav

करनाल रैली और महा पड़ाव की तैयारियों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

Thu, 10 Feb 2022 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Responsibility entrusted to Anganwadi workers regarding preparations for Karnal Rally and Maha Panav
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मांगों को लेकर लघु सचिवालय में अनिश्चितकालीन धरना वीरवार को 65वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान कृष्णा देवी ने की। वहीं सरकार के जन प्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपने की कड़ी में 11 फरवरी को भाजपा जिला अध्यक्ष के कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

कृष्णा देवी ने कहा कि करनाल रैली व महा पड़ाव ऐतिहासिक होगा। करनाल महा पड़ाव की तैयारी के लिए ब्लॉक व सर्किल वाइज जिम्मेदारी तय की गई है। जिला प्रधान ने हरियाणा सरकार की हठधर्मिता और वादाखिलाफी की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि सरकार का अपनी ही घोषणा व सहमति-समझौते से पीछे हटना आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ विश्वासघात है, जो सरकार के महिला विरोधी चेहरे को दर्शाता है। जिला प्रधान ने अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि सरकार ने कोरोना महामारी में फ्रंट लाइन पर काम करने वाली स्कीम वर्कर्स व आंगनबाड़ी महिलाओं के काम को भी भुला दिया। प्रदेश की 52000 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाएं सरकार से मांग करती हैं कि दमन का रुख छोड़कर सौहार्दपूर्ण माहौल में तालमेल कमेटी से वार्ता कर अपनी ही घोषणा व सहमति समझौते को लागू करें। जिससे पिछले दो महीनों से आंदोलन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को न्याय एवं इंसाफ मिल सके। धरने को एआईयूटीयूसी जिला प्रधान मास्टर सूबे सिंह, सचिव छाजूराम रावत, शेर सिंह, सावित्री, विजय यादव, बलजीत, प्रेमलता, खुशमंता, चंद्रमुखी, कौशल्या, सुनीता, कमलेश, सरस्वती, सुरेश कुमारी, कृष्णा कुमारी, उर्मिला, सरला, सुनीता, मोनिका, मनीषा, पूजा, लवली, बबीता, सुखदेव, सविता, रेखा, मंजू, दीपमाला, राजबाला, मनोज, सिलोचना, जया, माया, सुमन, दयाकौर, रोशनी, भानवती व लाजवंती ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed