फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Remembering Bhagwan Singh on his first death anniversary

Mahendragarh-Narnaul News: भगवान सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर किया याद

Sun, 16 Nov 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 16 Nov 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Remembering Bhagwan Singh on his first death anniversary
फोटो 04 मास्टर भगवान सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए। स्वयं - फोटो : kishatwar news
नारनौल। क्षेत्र के शिक्षाविद, अनुशासनप्रिय और समाजसेवा की मिसाल स्वर्गीय मास्टर भगवान सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर शनिवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में शिक्षा जगत से जुड़े वरिष्ठ व्यक्तियों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं पूर्व विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके जीवन से जुड़ी यादों को साझा किया। उनकी बेटी पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि उनकी ईमानदारी और कर्मठता सदैव परिवार व समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी। पुत्र अनिल यादव ने श्रद्धांजलि सभा में आए सभी लोगों का आभार जताया। अनिल यादव ने दान स्वरूप 250000 रुपये खेड़की गोशाला, 51000 रुपये बिहाली, 51000 भोजावास और 51000 रुपये कुक्सी मंदिर में भेंट किए। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर रोहिताश सिंह, यतेन्द्र राव भाजपा जिलाध्यक्ष,राव होशियार सिंह, राजकुमार चैयरमेन, मुनिलाल शर्मा व संदीप मेई सहित विभिन्न गांवों के सरपंच आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed