{"_id":"669ec21a87f857eacf005164","slug":"relief-from-15-mm-rain-after-18-days-narnol-news-c-203-1-sroh1010-110941-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 18 दिन बाद 15 एमएम बारिश से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 18 दिन बाद 15 एमएम बारिश से मिली राहत
Tue, 23 Jul 2024 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 23 Jul 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:75-महेंद्रगढ़ में बारिश के बीच गुजरता वाहन--संवाद
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ क्षेत्र में सोमवार शाम हो हुई 15 एमएम बारिश ने पिछले तीन सप्ताह से पड़ी रही उमसभरी गर्मी से राहत दिलाई। सोमवार तीन बजे बाद आधे घंटे तक हुई बारिश से लोगों ने उमसभरी गर्मी से राहत मिली। वहीं मौसम विशेषज्ञ आगामी तीन दिनों में अच्छी बारिश की संभावना जता रहे हैं।
गत चार जुलाई को महेंद्रगढ़ क्षेत्र में करीब 58 एमएम बारिश हुई थी। उसके बाद से लगातार उमसभरी गर्मी के कारण लोग भी दिनभर पसीने से तर हो रहे थे। क्षेत्र में कपास व बाजरे की फसलों में इस समय सिंचाई की आवश्यकता थी व दोनों ही फसलें मुरझाई हुई थीं। 15 एमएम बारिश से मुरझाई फसलों में भी जान आ गई। वहीं मौसम विभाग द्वारा तीन दिनों तक अच्छी बारिश की संभावना जताने से किसानों ने भी राहत की सांस ली है। महेंद्रगढ़ जिले में इस बार खरीफ के सीजन में 1.85 लाख एकड़ में बाजरा, 47 हजार एकड़, ग्वार 18 हजार एकड़ व 415 एड़क में मूंगफली व सात हजार एकड़ में हरा चारा खड़ा है।