फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Register yourself on the Samarpan Portal Ex-Servicemen and Pensioners: Deputy Commissioner

समर्पण पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराएं पूर्व सैनिक और पेंशनर : उपायुक्त

Wed, 29 Dec 2021 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Register yourself on the Samarpan Portal Ex-Servicemen and Pensioners: Deputy Commissioner
पूर्व सैनिक व पेंशनरों के लिए राज्य सरकार ने समर्पण पोर्टल शुरू किया है। जिला के जो पूर्व सैनिक व पेंशनरों स्वयंसेवक के तौर पर नि:स्वार्थ व समर्पण भाव से समाज की सेवा करने के इच्छुक हैं वे अपने आपको समर्पण पोर्टल पर पंजीकृत कराएं। ये नागरिक सामाजिक उत्थान में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन

जिला के पूर्व सैनिक व पेंशनरों से यह आह्वान करते हुए उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि हरियाणा सरकार ऐसे पूर्व सैनिक तथा राज्य व केंद्र सरकार के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सेवा लेना चाहती है। इनके पास बहुत अधिक अनुभव है। इस पोर्टल के माध्यम से वे अपने समय का भी सही उपयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऐसे नागरिक समर्पण डॉट हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन पर पंजीकरण करवाएं। उन्होंने बताया कि सरकार ऐसे पूर्व सैनिकों व पूर्व कर्मचारियों की शिक्षा, कौशल विकास, खेल, कृषि आदि क्षेत्र में स्वयंसेवक के तौर पर सेवाएं लेना चाहती है। सरकार ‘समर्पण’ के माध्यम से उसेे सकारात्मक बदलाव का वाहक बनने के लिए आमंत्रित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि प्रदेश में ऐसे पूर्व सैनिकों व कर्मचारियों की तादाद है जिनके पास काफी समय है। इनका विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा अनुभव है। सरकार इनके अनुभव का लाभ लेते हुए गरीब लोगों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना चाहती है। ऐसे नागरिकों के पंजीकरण के बाद इनकी रुचि के अनुसार इन्हें जिम्मेदारी दी जाएगी ताकि जल्द से जल्द सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा सके।

उन्होंने बताया कि योजनाओं के सही क्रियान्वयन में यह वर्ग सहायक सिद्ध होगा तथा राज्य सरकार की सुशासन की सोच को आगे बढ़ाने में सहायता करेगा। हरियाणा सरकार द्वारा यह बहुत अच्छा प्लेटफार्म उपलब्ध करवाया गया है जिसके माध्यम से ये नागरिक समाज के हर वर्ग के उत्थान में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। सरकार को इनके विचार, अनुशासन, समर्पण व अनुभव का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed