फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Recognizing existence by understanding the meaning of freedom: Prof. tankeshwar kumar

आजादी के मायने समझते हुए अपने अस्तित्व को पहचाने: प्रो. टंकेश्वर कुमार

Sat, 14 Aug 2021 09:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 09:26 PM IST
विज्ञापन
Recognizing existence by understanding the meaning of freedom: Prof. tankeshwar kumar
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव पर ऑनलाइन कार्यक्रम किया गया। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेविवि) के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि आज हम अपनी स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। ऐसे में बेहद जरूरी है कि आज की युवा पीढ़ी आजादी के मायने समझे और अपने अस्तित्व को पहचानते हुए समृद्ध भविष्य के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करें। आजादी का अमृत महोत्सव एक ऐसा प्रयास है जिसके माध्यम से हम अपने देश की युवा पीढ़ी के साथ एक बार फिर से उन महान हस्तियों को याद कर पा रहे हैं, जिनके त्याग, बलिदान के कारण आज हम स्वतंत्र हैं।
विज्ञापन

इससे पूर्व में छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. दिनेश कुमार गुप्ता ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार का परिचय प्रस्तुत किया। आजादी का अमृत महोत्सव अभियान की नोडल ऑफिसर प्रो. सारिका शर्मा ने इस आयोजन के उद्देश्य और इसके अंतर्गत आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने आजादी से जुड़े विभिन्न विषयों को केंद्र में रखते हुए विचार, भाषण, कविता, पोस्टर के माध्यम से प्रस्तुत किए। इनमें मनीषा, प्रिया भट्ट, सत्य प्रकाश, चारू, चंचल, अनुराग, भागीरथ प्रसाद, नितिन, स्नेहलता, सृष्टि राजपूत आदि के नाम प्रमुख रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षा पीठ के डॉ. दिनेश चहल ने किया जबकि कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन उप-छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. आनंद शर्मा ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की विभिन्न पीठों के अधिष्ठाता, विभागों के अध्यक्ष, प्रभारी, शिक्षक, अधिकारी, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, विद्यार्थी, शोधार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed