फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rajasthan's bajra are sold in trucks with tractor trolleys in mandi

राजस्थान का बाजरा ट्रक से ट्रैक्टर ट्राली में डालकर महेंद्रगढ़ में बेच रहे

Thu, 12 Nov 2020 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan's bajra are sold in trucks with tractor trolleys in mandi
मंडी के बाहर गेट पास कटवाने वाले किसानों को समझाते हुए मार्केंट कमेटी सचिव सुंदर सिंह। - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। राजस्थान का बाजरा लाकर महेंद्रगढ़ की मंडी में अवैध तौर पर बेचा जा रहा है। राजस्थान से ट्रकों में बाजरा भरकर लाया जाता है। जिसे ट्रैक्टर ट्रालियों के जरिये मंडी तक पहुंचाया जाता है। यह सारा खेल पुलिस, प्रशासन की नाक के नीचे रात के समय होता है। सुबह छह बजे तक ट्रैक्टर ट्राली मंडी में पहुंच जाते हैं। अमर उजाला टीम ने स्टिंग के जरिये पूरे खेल को पकड़ा। जिसके बाद सीआईडी के सदस्य भी मौके पर पहुंचे। मीडिया और सीआईडी को देखकर ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

बता दें कि एक अक्तूबर से बाजरे की खरीद की जा रही है। जिसमें किसानों से 2150 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बाजरा खरीदा जा रहा है। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण करा चुुके किसानों का बाजरा ही खरीदा जा रहा है। अब खरीद में आखिरी 4 दिन बचे हैं। जिसमें आढ़ती राजस्थान से सस्ता बाजरा मंगवाकर महेंद्रगढ़ मंडी में बेच रहे हैं। यह सारा खेल रात के अंधेरे में होता है। अमर उजाला टीम को सतनाली चौक पर बाजरे से भरा ट्रक मिला। राजस्थान की ओर से आया यह ट्रक सतनाली चौक से कुछ आगे जय कालोनी के खाली प्लाटों में जाकर रुक गया। सुबह करीब 4 बजे कुछ लोग आए एक ट्रैक्टर ट्राली में बाजरे को भरवाया। ट्रैक्टर ट्राली को मंडी में भेज दिया। दूसरा ट्रैक्टर ट्राली भरा जाने लगा। ट्रक चालक से बातचीत में पता लगा कि वह ट्रक राजस्थान के जयपुर जिले के गांव बगरू से बाजरा लेकर आया है। चालक ने बताया कि उसे 85 रुपये प्रति क्विंटल का किराया देकर लाया गया है। ट्रक में 268 क्विंटल 75 किलो बाजरा लाया है। जिसे ट्रैक्टर ट्रालियों के जरिये आगे भेजा जा रहा है। चालक ने बताया कि महेंद्रगढ़ मंडी के सेठ ने बाजरा लाने के लिए उसके ट्रक को बुक किया था। अब आढ़ती उसे कहां बेेचेगा उसे जानकारी नहीं है। अमर उजाला टीम ने मौके पर ट्रैक्टर चालक से भी बातचीत की। गांव बलाना निवासी ट्रैक्टर चालक ने बताया कि वह अपने ट्रैक्टर ट्राली के जरिये माल भाड़ा करता है। उसके ट्रैक्टर ट्राली को 700 रुपये में बुक किया गया था। जिसे सतनाली चौक से मंडी तक बाजरा पहुंचाना था। मौके पर सीआईडी तथा मीडिया से देखकर ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

एक ट्रक पर 2.14 लाख का खेल
राजस्थान में बाजरे का भाव 1200 से 1300 रुपये प्रति क्विंटल है। जिसमें 80 से 90 रुपये प्रति क्विंटल किराया लगता है। इसके बाद इस बाजरे को किसानों के टोकन परी मंडी में बेच दिया जाता है। एमएसपी पर यह बाजरा 2150 रुपये प्रति क्विंटल बिकता है। ऐसे में एक क्विंटल पर 800 रुपये की बचत होती है। एक ट्रक में 268 क्विंटल बाजरे पर आढ़ती को करीब 2 लाख 14 हजार रुपये का मुनाफा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडियों से गायब हुई थी 3 करोड़ की सरसों
इसी वर्ष मई महीने में महेंद्रगढ़ जिले की मंडियों का अतिरिक्त मुख्य सचिव ने निरीक्षण किया था। जिसमें करीब तीन करोड़ रुपये की सरसों गायब मिली थी। महेंद्रगढ़ जिले में सरसों की खरीद में सरसों की खरीद में गड़बड़ी मिलने पर 26 फर्म के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। महेंद्रगढ़ जिले की चारों मंडियों के सचिवों को निलंबित किया गया था। आढ़तियों को मामूली जुर्माने के अलावा कुछ नहीं हुआ।

मार्केट कमेटी, महेंद्रगढ़ के सचिव सुंदर सिंह ने बताया कि हमारे पास भी कुछ शिकायत पहुंची थी, जिसमें बाद मैं खुद दिन भर गेट पर रहा। एक एक वाहन का टोकन जांचा गया। कुछ लोग अपने रिश्तेदारों का टोकन लेकर आए थे। ऐसे लोगों को गेट से ही लौटाया गया है। जिसके नाम टोकन हो उसका पिता, बेटा व पति ही आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed