फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rajasthan roadways bus overturned due to truck collision, a dozen injured

ट्रक की टक्कर से अनियंत्रित होकर पलटी राजस्थान रोडवेज बस, एक दर्जन घायल

Fri, 01 Oct 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan roadways bus overturned due to truck collision, a dozen injured
नारनौल। राजस्थान के झुंझुनूं से दिल्ली जा रही राजस्थान रोडवेज की बस शुक्रवार शाम ट्रक की टक्कर से पलट गई। हादसा शुक्रवार शाम 6: 30 बजे सिंघाना रोड बाईपास पर हुआ। हादसे के समय बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। करीब एक दर्जन यात्रियों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम 6:30 बजे राजस्थान रोडवेज की बस झुंझुनूूं से चलकर नारनौल होकर दिल्ली जा रही थी। सिंघाना रोड पर बाईपास पर बस के पिछले हिस्से पर एक ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बस बेकाबू होकर पेड़ व पोल से टकराकर पलट गई। बस पलटने की अवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पुलिस व एंबुलेंस को घटना की सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की सहायता से घायल यात्रियों को बस से निकालकर एंबुलेंस व पुलिस गाड़ी की मदद से नागरिक अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार कई यात्रियों के हाथ-पांव में फ्रैक्चर आए है। इनमें ज्यादातर यात्री झुंझुनूं के बताए जा रहे है। समाचार लिखे जाने तक नागरिक अस्पताल में एक दर्जन के करीब यात्रियों को इलाज के लिए पहुंचाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed