{"_id":"65453f4ec195ce85c60cd284","slug":"rajasthan-haryana-police-arrested-the-murder-accused-narnol-news-c-196-1-sroh1013-6104-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: राजस्थान-हरियाणा पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: राजस्थान-हरियाणा पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया काबू
Sat, 04 Nov 2023 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। दक्षिण जयपुर पुलिस और सीआईए नारनौल की पुलिस टीम ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से अटेली क्षेत्र में छापा मारकर राजस्थान में हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पकड़ा है। आरोपी की पहचान अशोक निवासी उनिंदा के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ 2017 में दक्षिण जयपुर के थाना में हत्या का मामला दर्ज है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसपी नितिश अग्रवाल के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा राजस्थान के मामलों में फरार आरोपियों को पकड़ कर राजस्थान पुलिस के हवाले किया जा रहा है। इसके तहत अटेली क्षेत्र में हरियाणा-राजस्थान की पुलिस टीमों द्वारा ज्वाइंट रेड कर हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पकड़ कर राजस्थान पुलिस के सुपुर्द किया।