{"_id":"5d3c9d1a8ebc3e6c9f0f7e69","slug":"rain-narnol-news-rtk507808793","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से निजामपुर क्षेत्र के 102 बांध व 49 जोहड़ हुए लबालब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से निजामपुर क्षेत्र के 102 बांध व 49 जोहड़ हुए लबालब
विज्ञापन
फोटो-4-निजामपुर क्षेत्र में पानी से लबालब बांध।
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजामपुर क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश से करीब 102 बांध व 49 जोहड़ लबालब हो गए हैं। इससे स्थानीय लोगों के साथ विभागीय अधिकारी भी खुश है। साल 2011 के बाद यह दूसरा मौका है, जब बारिश से बांधों और जोहड़ों में पर्याप्त पानी हो गया है।
सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. हरिराम यादव ने बताया कि नलवाटी क्षेत्र में भी इस साल भी अच्छी बारिश हुई है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के करीब 102 बांध व 49 जोहड़ में पर्याप्त पानी भर गया है। दोखेड़ा में तीन बांध, मुसनौता में सात बांध व चार जोहड़, पांचनौता में 10 बांध, बायल में आठ बांध व तीन जोहड़, नापला गांव में चार बांध समेत अन्य अरावली से सटे गांवों के जोहड़ों व बांधों में पानी भरा हुआ है। अधिकारी ने बताया कि अरावली क्षेत्र के बांधों को इस प्रकार से डिजाइन किया गया है कि एक बांध भरने के बाद पानी दूसरे व तीसरे बांध में पानी जाता है। उन्होंने बताया कि ऐसा जल संरक्षण के उद्देश्य से किया गया है। डॉ. हरिराम ने बताया कि बांधों में पानी भरने से इस क्षेत्र में भूमिगत जल में सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि टीम क्षेत्र के बांधों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया है। बात दें कि नांगल चौधरी व निजामपुर क्षेत्र डॉर्क जोन में आता है। इस क्षेत्र में भूजल स्तर काफी नीचे हैं। इसलिए इस क्षेत्र में जल संरक्षण पर प्रशासन का अधिक ध्यान है।
खुशी के साथ बांध टूटने का डर
इस क्षेत्र के बांधों में लबालब पानी होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी है। मुसनौता निवासी ग्यासी लाल ने बताया कि गांव के पासपास के सभी बांध भरने से भूजल स्तर में सुधार होगा। इससे ट्यूबवेल भी अच्छे चलेंगे। उन्होंने बताया कि लेकिन अभी लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में बांध टूटने का डर सता रहा है। राम अवतार ने बताया कि दो दिन की बारिश में बांध भर गए हैं। ऐसे में अभी पूरी बारिश बाकी है। इससे बांध टूटने पर फसल के साथ गांव में भी पानी भर जाएगा।