फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rain exposes flaws in the sewer system; broken manholes pose a danger.

Mahendragarh-Narnaul News: बारिश ने खोली सीवर व्यवस्था की पोल, टूटे मैनहोल बने खतरा

Wed, 22 Jul 2026 11:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Rain exposes flaws in the sewer system; broken manholes pose a danger.
फोटो संख्या:51- बालाजी चौक पर सीवरेज का ढ़क्कन टूटा होने पर दुकानदारों ने लगाया सांकेतिक बोर्ड-
महेंद्रगढ़। बारिश के बाद शहर में सीवर मैनहोल के टूटे और क्षतिग्रस्त ढक्कन लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं। खुले मैनहोल से राहगीरों और वाहन चालकों को हादसे का खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद विभाग की ओर से सभी मैनहोल ढक्कनों को बदलने की कोई ठोस योजना नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन

मंगलवार रात हुई बारिश के बाद सिनेमा रोड और फ्रेंड कॉलोनी क्षेत्र में करीब पांच सीवर ढक्कन टूट गए। सिनेमा रोड शहर का व्यस्त मार्ग है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग और वाहन गुजरते हैं। बुधवार सुबह बालाजी चौक पर टूटा मैनहोल देखकर दुकानदारों ने सुरक्षा के लिए वहां बैनर लगा दिया। बाद में विभाग ने इस स्थान पर नया ढक्कन लगा दिया, लेकिन अन्य जगहों पर स्थिति जस की तस बनी रही।
विज्ञापन

मानसून से पहले जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियों के दावे किए गए थे, लेकिन शहर में पुराने मैनहोल ढक्कनों की स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है। बारिश के दौरान सड़कों पर पानी भरने से मैनहोल दिखाई नहीं देते। वहीं रिवासा पुल के पास सीवर ओवरफ्लो होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। यहां तीन मैनहोल से लगातार पानी बाहर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
वर्जन:
जहां पर ढक्कन टूटे हुए हैं वहां नए लग जाएंगे। फिलहाल एक ढक्कन की सूचना मिली थी और इसको बदलवा दिया है। आगे ऐसी कोई सूचना होगी तो उसका समाधान किया जाएगा। एक बार शहर निरीक्षण करके क्षतिग्रस्त ढक्कन भी बदले जाएंगे। रिवासा पुल का मामला अभी सुलझा नहीं है। -अमित जैन, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:51- बालाजी चौक पर सीवरेज का ढ़क्कन टूटा होने पर दुकानदारों ने लगाया सांकेतिक बोर्ड-

फोटो संख्या:51- बालाजी चौक पर सीवरेज का ढ़क्कन टूटा होने पर दुकानदारों ने लगाया सांकेतिक बोर्ड-

फोटो संख्या:51- बालाजी चौक पर सीवरेज का ढ़क्कन टूटा होने पर दुकानदारों ने लगाया सांकेतिक बोर्ड-

फोटो संख्या:51- बालाजी चौक पर सीवरेज का ढ़क्कन टूटा होने पर दुकानदारों ने लगाया सांकेतिक बोर्ड-

फोटो संख्या:51- बालाजी चौक पर सीवरेज का ढ़क्कन टूटा होने पर दुकानदारों ने लगाया सांकेतिक बोर्ड-

फोटो संख्या:51- बालाजी चौक पर सीवरेज का ढ़क्कन टूटा होने पर दुकानदारों ने लगाया सांकेतिक बोर्ड-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article