फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   rain city eaght only litht

सिर्फ आठ एमएम बारिश से आधे शहर में रहा 22 घंटे ब्लैक आउट

Sat, 14 Dec 2019 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
rain city eaght only litht
सिर्फ 8 एमएम की बारिश में शहर में 22 घंटे के लिए ब्लैक आउट कर दिया। वीरवार शाम को हल्की बरसात के बाद ही शहर की बिजली गुल गई थी। आधे से अधिक हिस्से में शुक्रवार शाम चार बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद उपभोक्ताओं ने शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

वीरवार शाम को महेंद्रगढ़ शहर में हल्की बरसात हुई। शाम करीब छह बजे बारिश शुरू होते ही बिजली गुल हो गई। उपभोक्ताओं ने बिजली निगम को शिकायत की। जिसके बाद निगम की ओर से जवाब मिला कि फॉल्ट को दूर किया जा रहा है। बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने गुरुग्राम स्थित कॉल सेंटर के जरिए अपनी शिकायत दर्ज कराई। उपभोक्ताओं को रात भर इंतजार करना पड़ा। शिकायत कक्ष में दर्ज रिकार्ड के अनुसार बिजली निगम में सिटी वन में 19 उपभोक्ताओं ने शिकायत दर्ज कराई। सिटी टू व थ्री में 35 उपभोक्ताओं ने शिकायत दी। बारिश होने के बाद 54 उपभोक्ताओं ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। बिजली निगम के अनुसार शहर में बारिश के बाद छह प्रमुुख जगह पर केबल टूट गई। दो जगह एबीसी केबल ब्लास्ट हो गई। इसके अलावा चार जगह ट्रांसफार्मर में फॉल्ट मिला। उपभोक्ताओं की शिकायतों का देर रात तक निवारण नहीं हो सका। सबसे अधिक समस्या दादरी रोड स्थित एरिया में रही। यहां शुक्रवार शाम चार बजे बाद बिजली आपूर्ति शुरू की जा सकी।
विज्ञापन

एबीसी केबल बनी मुसीबत
दरअसल यहां छह सात साल पहले एरियल बंच्ड केबल लगाई गई थी। यह केबल अब मुसीबत बन गई हैं। यह केबल बार बार ब्लास्ट हो रही है। केबल को कट कर दोबारा से जोड़ने पर अधिक समस्या हो जाती है। यह बार बार ब्लास्ट होने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी वन में यहां रही आपूर्ति बंद
बुुुुचौली रोड, मिर्जावाला कुआं, मसानी चौक, नागडिया मोहल्ला, करेलिया बाजार, ढाणी मोहल्ला, जवाहर नगर, बड़ा बाजार, पुरानी रामलीला एरिया, ईएसएम कैंटीन के पास, एलायंस स्कूल के पास, शनि मंदिर, यादव धर्मशाला, ओबीसी बैंक व कुराहवटा रोड।
सिटी टू व थ्री में बंद रही बिजली
आदर्श कालोनी, बड़ा दरवाजा, अनाज मंडी, ब्रह्मचारी रोड, अनाज मंडी एरिया, मोदीपुरम, बुचौली रोड़, ब्रह्मचारी रोड, पुुरानी कचहरी, विष्णु कालोनी, कुराहवटा रोड गली नंबर तीन , छाजूपुरम, मोहल्ला कानोड़िया, जवाहर नगर व ऑटो मार्केट एरिया।

बारिश के बाद शहर के कुछ एरिया में समस्या थी। जिसमें पेड़ टूटने और केबल ब्लास्ट होने के कारण शहर का बड़ा हिस्सा प्रभावित हुआ। एसडीओ अवकाश पर गए हैं। जूनियर इंजीनियर की अदालत में किसी मामले में तारीख थी। शिकायतों को दूर कराया जा चुका है।
बुधराम पंवार, अधीक्षक अभियंता, डीएचबीवीएन, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed