{"_id":"6a5e81bbe42e038c1d0dade1","slug":"rain-brings-relief-from-the-skies-smiles-return-to-farmers-faces-narnol-news-c-196-1-nnl1010-142771-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आसमान से राहत लेकर आई बरसात, किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आसमान से राहत लेकर आई बरसात, किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
विज्ञापन
फोटो 14 नारनौल में हल्की बूंदाबांदी के बीच गुजरते वाहन।संवाद
- फोटो : katra news
नारनौल/नांगल चौधरी। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सोमवार की सुबह आसमान से बरसी हल्की बारिश की बूंदों ने किसानों को बड़ी राहत दी। मौसम विभाग के अनुसार 30 जुलाई तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है।
हालांकि नांगल चौधरी में रविवार रात से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। रातभर मौसम सुहावना बना रहा और सोमवार सुबह भी आसमान में घने बादलों का डेरा रहा। बादलों की आवाजाही के बीच लोगों को बारिश की उम्मीद थी जो आखिरकार करीब सुबह 11 बजे पूरी हुई। हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई जो लगभग 30 मिनट तक रुक-रुक कर जारी रही।
फसलों के लिए यह किसी संजीवनी से कम नहीं रही। लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण किसान चिंतित थे। बाजरा, ग्वार, कपास और अन्य खरीफ फसलों को पर्याप्त नमी नहीं मिल पा रही थी, जिससे उनकी बढ़वार प्रभावित होने लगी थी।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मानसून टर्फ तराई क्षेत्रों पर सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में कमजोर मानसून और मानसून ब्रेक की स्थिति देखने को मिल रही थीं। उन्होंने बताया कि हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर 20-30 जुलाई के दौरान रुक-रुक कर मानसून की झमाझम बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है।
हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान सामान्य के आसपास बने हुए हैं। सोमवार को हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान सामान्य के आसपास बने हुए हैं।