{"_id":"68b0c99c1458e26e1b0977b0","slug":"rain-brings-relief-from-scorching-heat-narnol-news-c-196-1-nnl1004-128924-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बारिश से मिली उमस भरी गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बारिश से मिली उमस भरी गर्मी से राहत
Fri, 29 Aug 2025 02:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही वीरवार शाम बारिश हुई जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने चार सितंबर तक बारिश हाेने की संभावना जताई है।
नारनौल व नांगल चौधरी और आसपास हल्की बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि नारनौल में 14.5 मिलीमीटर जबकि नांगल चौधरी में 6.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जबकि शेष जिला महेंद्रगढ़ में कहीं कहीं बिखराव वाली खंड बारिश की गतिविधियां देखने को मिली।
जिला महेंद्रगढ़ में मौसम में बदलाव और बादलों की आवाजाही बनी हुई है। बारिश होने से दिन का तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। उन्हाेंने बताया कि नारनौल और महेंद्रगढ़ का दिन और रात का तापमान क्रमश 28.0 व 27.0 और 34.4 व 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। हालांकि वर्तमान समय में मानसून टर्फ एक बार फिर से हरियाणा के पश्चिमी हिस्सों में राजस्थान पर पहुंच गई है।
इसकी वजह से हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में हल्का बदलाव देखने को मिल रहा है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी जिलों में और एनसीआर दिल्ली में वीरवार दोपहर बाद बिखराव वाली खंड बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि 28-31 अगस्त और 1-5 सितंबर के दौरान मानसून में सक्रियता देखने को मिलेगी।