{"_id":"66f848091f0aa3a79009ad6a","slug":"railways-jaipur-bhiwani-jaipur-and-rewari-ringas-rewari-train-to-operate-from-october-2-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railways: जयपुर-भिवानी-जयपुर एक और रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी ट्रेन का संचालन दो अक्तूबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railways: जयपुर-भिवानी-जयपुर एक और रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी ट्रेन का संचालन दो अक्तूबर से
Sat, 28 Sep 2024 11:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 28 Sep 2024 11:46 PM IST
सार
नारनौल रेलवे स्टेशन पर दोनों स्पेशल रेलसेवाओं का ठहराव होगा। भिवानी, जयपुर और रींगस जाने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
train demo, railways, ट्रेन हादसा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए जयपुर-भिवानी-जयपुर एवं रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन नारनौल स्टेशन सहित कुंड, काठुवास, अटेली, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कावंट वश्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ऐसे में एक माह के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन से भिवानी, जयपुर और रींगस जाने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि जयपुर-भिवानी स्पेशल रेलसेवा एक अक्तूबर और रेवाड़ी-रींगस रेलसेवा 2 अक्तूबर से शुरू होगी।गाड़ी संख्या 09733 जयपुर-भिवानी स्पेशल रेलसेवा एक से 31 अक्तूबर तक (31 ट्रिप) जयपुर से 07.00 बजे रवाना होकर 14.20 बजे भिवानी पहुंचेगी।
विज्ञापन
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09734 भिवानी-जयपुर स्पेशल रेलसेवा एक से 31 अक्तूबर तक (31 ट्रिप) भिवानी से 16.05 बजे रवाना होकर 23.15 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में ढेहर का बालाजी, नींदर बैनाड, चौमू सामोद, गोविंदगढ़ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाडली व चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 09 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 11 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
रेवाड़ी-रींगस ट्रेन का यह रहेगा शेड्यूल
वहीं गाड़ी संख्या 09637, रेवाड़ी-रींगस स्पेशल रेलसेवा 2, 3, 5, 6, 10, 11, 12, 13, 14, 17, 19, 20, 26, 27, 28, 29, 30 व 31 अक्तूबर को (18 ट्रिप) रेवाड़ी से 11.40 बजे रवाना होकर 14.40 बजे रींगस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09638, रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा 2, 3, 5, 6, 10, 11, 12, 13, 14, 17, 19, 20, 26, 27, 28, 29, 30 व 31 अक्तूबर को (18 ट्रिप) रींगस से 15.00 बजे रवाना होकर 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में कुंड, काठुवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 08 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बे होंगे।